Anupam Kher के मुंबई वाले ऑफिस में हुई चोरी, लाखों रुपये का कीमती सामान उड़ाया

Anupam Kher Mumbai Office Robbery: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर के मुंबई वाले दफ्तर में चोरी की खबर सामने आई है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये इस बात की जानकारी लोगों को दी। खेर ने बताया कि चोर उनकी कंपनी की फिल्म का नेगेटिव पार्ट समेत सेफ भी चुराकर लेकर भाग गया। उन्होंने फिलहाल पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुपम ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में हिंदी में लिखा कि कल रात, मेरे वीरा देसाई रोड ऑफिस में दो चोरों ने अकाउंट ऑफिस से एक तिजोरी चुरा ली (क्योंकि वे तिजोरी नहीं तोड़ पाए)।

Anupam Kher

एक्टर ने कहा कि इसमें मेरी कंपनी द्वारा शूट की गई एक फिल्म के निगेटिव थे। मेरे ऑफिस ने एक FIR दर्ज की है और पुलिस ने हमें आश्वासन दिया है कि चोर बहुत जल्द पकड़े जाएंगे क्योंकि CCTV कैमरे ने उन्हें एक ऑटोरिक्शा में सारा सामान लेकर जाते हुए कैद कर लिया है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। ये पुलिस के आने से पहले मेरी टीम द्वारा शूट किया गया वीडियो है। उन्होंने मुंबई पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल को भी टैग किया।

लाखों में थी सामान की कीमत
बताते चलें कि एक्टर के मुंबई ऑफिस से जिस केस की चोरी हुई है, उसकी कीमत 4 लाख से भी ज्यादा की बताई जा रही है। खबरें हैं कि अनुपम खेर ने रात 9 बजे अपना ऑफिस बंद कर दिया था। इसके बाद अगले दिन जब उन्होंने ऑफिस खोला तो पता चला कि वहां चोरी हुई है। अंबोली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+