मशहूर एक्ट्रेस रजीता कोच्चार का हुआ निधन, पहले किडनी हुई फेल फिर आया कार्डियक अरेस्ट
कहानी घर-घर की से मशहूर हुईं एक्ट्रेस रजीता कोच्चार का निधन हो गया है। अभिनेत्री की उम्र 70 साल थी।

कहानी घर-घर की से घर-घर में पहचान बनाने वाली रजीता कोच्चार का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेत्री ने मुंबई के एक अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांसे लीं। शुगर लेवल अचानक बढ़ने के बाद रजीता कोच्चार को चेंबूर के जैन मल्टी स्पैशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत स्थिर हो गई। लेकिन फिर एक्ट्रेस की किडनी फेल हो गई और शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।
अभिनेत्री ने तंत्र, कवच... काली शक्तियों से, पिया का घर जैसे मशहूर टीवी शोज में काम किया है। इसके साथ ही फिल्म मणिकर्णिका में भी रजीता कोच्चार ने अहम भूमिका निभाई है।
एक्ट्रेस की भतीजी नूपुर कंपानी ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि उनका शुगर लेवल बढ़ने और दिल की धड़कनें कम होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे आईसीयू में थीं। स्थिर हो रही थीं लेकिन फिर किडनी फेल और कार्डियक अरेस्ट के कारण शुक्रवार सुबह 10:26 बजे उनका निधन हो गया।
अस्पताल में रजीता के साथ अपनी आखिरी बातचीत के बारे में बताते हुए नूपुर में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि कि जब मैं शाम को उनसे मिली तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और हर चीज के लिए धन्यवाद दिया। मैंने उनसे कहा कि उन्हें मेरे लिए जीना है और उन्होंने मुझे थम्स अप दिया। वो हमारी आखिरी बातचीत थी। मुझे लगता है कि वे जानती थीं कि वे जा रही हैं।
नूपुर ने कहा कि भले ही वो मेरी बायलॉजिकल मां नहीं थीं लेकिन मेरे लिए मां से भी बढ़कर थीं। उन्होंने मेरी देखभाल की और मुझे पाला। वे एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने कभी किसी को परेशान नहीं किया। वे अपनी फिल्मों, नाटकों और अपने को वर्क्स के प्यार करती थीं।
नूपुर ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनकी बेटी के यूके से आने के बाद चैंबूर के श्मशान घाट में होना है। दिवंगत अभिनेत्री की याद में सोमवार को एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications