जानिये कौन हैं 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि के ब्वॉयफ्रेंड आकाश? बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है लग्जरी लाइफस्टाल

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal :सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में तब आ गईं, जब उनकी शादी की खबरों ने तूल पकड़ लिया। खबरें हैं कि कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल संग शादी कर ली है। अचानक और गुपचुप शादी की खबरों ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इतने लंबे समय से अंजलि डेट किसे कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर अकसर अंजलि अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश संग खूब तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अंजलि के जन्मदिन पर भी उनके ब्वॉयफ्रेंड की खूब चर्चा थी। वो इसलिए क्योंकि अंजलि ने राडो की लाखों रुपये की वॉच आकाश को गिफ्ट में दी थी। इस घड़ी की कीमत 2 लाख रुपये तक बताई गई थी। अब जब दोनों की गुपचुप शादी की चर्चा है तो चलिये जानते हैं कौन हैं अंजलि अरोड़ा के लव ब्वॉई आकाश संसलवाल...

Kaccha Badam Girl Anjali Arora

बता दें कि आकाश संसलवाल पेशे से एक डिजिटल क्रिएटर हैं। उनकी भी अंजलि की ही तरह अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आकाश का भाजपा के नाम से एक अंकाउंट भी है, जिसे वे खुद ही हैंडिल करते हैं। आकाश का लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। और रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश आलीशान लाइफस्टाइल के मामले में बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज को भी टक्कर देते हैं।

साल 2021 का समय था, जब अंजलि अरोड़ा और आकाश संसलवाल ने एक दूजे संग डेटिंग की खबरों पर मुहर लगाई थी। रिलेशनशिप कंफर्म हुआ तो फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अंजलि और आकाश एक दूसरे संग अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।

अंजलि अरोड़ा और आकाश संसलवाल की बात करें तो फैंस दोनों को साथ में काफी पसंद करते हैं। हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने सीक्रेट शादी को लेकर आकाश संग एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद कयास लगने लगे कि दोनों की शादी हो चुकी है। मगर अंजलि ने जल्द ही अपने फैंस को बता दिया कि वो बस फैंस को अप्रैल फूल बना रही थीं। ऐसा कुछ भी नहीं है। अंजलि ने बाद में अपने फैंस से माफी भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+