Jyoti Singh Viral Post: पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने लोगों से मांगी मदद, फैलाया आंचल और कही ऐसी बात
Jyoti Singh Viral Post: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ दोनों के बीच सार्वजनिक बयानबाजी जारी है, वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह अब अपने चुनावी अभियान को लेकर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
बिहार चुनाव लड़ रही हैं ज्योति सिंह
ज्योति सिंह ने हाल ही में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की थी और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ज्योति सिंह ने शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक क्यूआर कोड शामिल किया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक लंबा भावनात्मक संदेश भी लिखा था। इस मैसेज में उन्होंने अपने संघर्ष और समाज से मिले तानों का जिक्र किया था। हालांकि अब ये पोस्ट अचानक ही डिलीट कर दिया गया है।
ज्योति सिंह का पोस्ट हुआ डिलीट
-ज्योति सिंह के इस पोस्ट के डिलीट होने के पीछ भी लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों की मानें तो हो सकता है कि ज्योति सिंह पर इसे डिलीट करने का दबाव बनाया गया हो।
-आपको बता दें कि ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था- राम और कृष्ण जैसे अवतारों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा था। मैं तो एक साधारण महिला हूं, जिसने तमाम अन्याय और आरोपों को सहते हुए भी हमेशा सच्चाई का साथ दिया है।
ज्योति सिंह ने पोस्ट में लिथी थी ऐसी बात
-ज्योति सिंह ने आगे लिखा था- कुछ लोग मेरी आंखों के आंसू और मेरी पीड़ा में भी नाटक देखते हैं लेकिन मैं उन लाखों पीड़ित महिलाओं की आवाज बनने जा रही हूं, जो चुपचाप सब सहती हैं। मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ रही हूं और मुझे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
-ज्योति सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था- इस अभियान को और मजबूत बनाने में आप सबका सहयोग चाहिए। जो भी संभव हो नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग भेजें।
ज्योति सिंह ने शेयर किया था क्यूआर कोड
ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट के अंत में जनता से भावुक अपील करते हुए लिखा था- मैं बड़ी उम्मीद और भरोसे के साथ आपके दरवाजे पर खड़ी हूं। मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से अब तक मैंने काराकाट का साथ नहीं छोड़ा है और हमेशा आपके सुख-दुख में शामिल रही हूं। आज मैं फिर से आपकी मदद मांग रही हूं।
लोगों ने दी थीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
-ज्योति सिंह के इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आई थीं। कुछ यूजर्स ने लिखा था कि उन्होंने मदद के लिए पैसे भेजे हैं, तो कुछ ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी थीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था- आपकी जीत तय है, काराकाट की बेटी को जनता जरूर सर उठाकर देखेगी।
-ज्योति सिंह का ये कदम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक ओर जहां ये पोस्ट उनके राजनीतिक सफर को नई दिशा देता दिख रहा है, वहीं ये उनकी संघर्षशील छवि को भी और मजबूत करता है।












Click it and Unblock the Notifications