Justice Hema committee की रिपोर्ट आने के बाद तमिल संगठन का बड़ा कदम, अब 5 साल तक इंडस्ट्री में बैन होंगे आरोपी
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट जबसे आई है, तबसे हर तरफ बवाल मचा हुआ है। कई सारे ऐसे सेलेब हैं, जिनपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लग चुके हैं। अब रिपोर्ट सामने आने के बाद तमाम एक्ट्रेस इस मुद्दे पर मुखर होकर सामने आ रही हैं। इस बीच इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दरअसल, हाल ही में टीवी और स्टेज कलाकारों को रीप्रेजेंट करने वाले एक ग्रुप नदिनर संगम ने एक बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। इसमें एक प्रस्ताव भी पारित हुई है, जिसमें ऐसा कहा गया है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को कानूनी मदद दी जाएगी।

प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि किसी भी महिला की तरफ से यौन उत्पीड़न को लेकर शिकायत आती है तो इसकी पूरी तरह से जांच होगी। अगर जांच में सब सही पाया गया तो अपराधियों को फिल्म इंडस्ट्री से पांच सालों तक बैन करने की पूरी सिफारिश होगी। ऐसे में इंडस्ट्री से ऐसे लोग दूर रहेंगे।
बताते चलें कि समिति ने अपनी बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी अहम बातचीत की। ये जानकारी दी गई कि पीड़ित महिला अपनी शिकायत एक फोन नंबर के जरिये भी दर्ज करवा सकती हैं। इसके अलावा एक ईमेल आईडी भी बनाई गई है।
इसके अलावा ये भी कहा गया है कि पीड़ित अपनी शिकायत के बारे में मीडिया से बातचीत करने से पहले सीधे संगठन से बातचीत करें। बताते चलें कि संघ की ओर से ये फैसला तब सामने आया है, जब बीते दिनों हेमा कमेटी की रिपोर्ट में मलयालम इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications