Junior NTR Net Worth: 'वॉर 2' के विलेन के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जानें जूनियर एनटीआर की कुल कमाई
Junior NTR Net Worth: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ के फेमस हीरो जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल आज यानी 20 मई 2025 को फिल्म 'वॉर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
जूनियर एनटीआर का 42वां जन्मदिन
आपको बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' से साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं जूनियर एनटीआर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

फिल्म 'वॉर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज
फिल्म के टीजर के रूप में जूनियर एनटीआर के फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है। आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नन्दमुरी तारक रामा राव है। उन्हें शॉर्ट में जूनियर एनटीआर कहा जाता है। उन्होंने इस इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है।
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं Jr. NTR
हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह नंदमुरी हरिकृष्णा के बेटे हैं, जो एक पूर्व तेलुगू एक्टर और राजनेता थे। जूनियर एनटीआर दिग्गज तेलुगू एक्टर और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के पोते हैं। उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी की स्थापना की थी।
जूनियर एनटीआर की कुल संपत्ति और कमाई
-जूनियर एनटीआर 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से तेलुगू सिनेमा शमिल है। 'टाइम्स नॉउ' की रिपोर्ट के अनुसार जूनियर एनटीआर की कुल संपत्ति 571 करोड़ रुपये है। जूनियर एनटीआर फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और रिएल एस्टेट में इंवेस्टमेंट कर करोड़ों की कमाई करते हैं।
-आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर एक फिल्म के लिए 60 से 70 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। फिल्मों के अलावा जूनियर एनटीआर ने बिग बॉस तेलुगू को भी होस्ट किया है।
जूनियर एनटीआर का लग्जीरियस घर
जूनियर एनटीआर हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। इस आलीशान घर की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है। जानकारी के अनुसार जूनियर एनटीआर की रियल एस्टेट संपत्ति बैंगलोर, मुंबई और संयुक्त राज्य अमेरिका तक में फैली हुई है।
जूनियर एनटीआर का प्रीमियम कार कलेक्शन
-जूनियर एनटीआर के पास एक निजी जेट है जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये है। वहीं जूनियर एनटीआर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, पोर्श, लेम्बोर्गिनी उरुस और मर्सिडीज बेंज जैसी प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं।
-जूनियर एनटीआर देश में लेम्बोर्गिनी उरुस ग्रेफाइट कैप्सूल मॉडल के मालिक होने वाले पहले भारतीय हैं और उन्होंने 'टीएस09 एफएस 9999' की कस्टम नंबर प्लेट के लिए कथित तौर पर 15 लाख रुपये खर्च किए हैं।
फिल्म 'वॉर 2' की ऐसे हुई है शूटिंग
-वहीं जूनियर एनटीआर की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'वॉर 2' की बात करें तो इस मूवी को 150 दिनों के ड्यूरेशन में दुनियाभर के कई देशों में शूट किया गया है। अयान मुखर्जी ने फरवरी 2024 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और फिल्म के एक्शन सीक्वेंस 6 अलग-अलग देशों जैसे स्पेन, इटली, अबू धाबी, जापान, रूस और भारत में शूट हुए हैं।
-भारत में मुंबई में भी इस फिल्म के कुछ सीन शूट हुए हैं, जबकि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा रियल लोकेशन पर शूट किया गया है। अब 6-7 दिनों का गाना शूट करना बाकी है, जो ऋतिक और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications