'ओय! इसे वापस रखो...' भड़के जूनियर एनटीआर, चिल्लाते हुए की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो

Jr NTR Viral Video: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच वह मुंबई में पैपराजी पर चिल्लाते नजर आए हैं।

पैपराजी पर चिल्लाने लगे जूनियर एनटीआर
जानकारी के अनुसार साउथ के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर जल्द ही बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में नजर आने वाले हैं। इन कयासों के बीच हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया, लेकिन इस बार उनके तेवर कुछ बदले-बदले से नजर आए। वह मुंबई के एक होटल में एंट्री करते हुए पैपराजी पर चिल्लाते हुए दिखाई दिए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jr NTR

होटल में घुसते हुए भड़के जूनियर एनटीआर
इस वायरल वीडियो में जूनियर एनटीआर को फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद हैं, जो उन्हें रास्ता बताते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह होटल के गेट पर पहुंचते हैं, पैपराजी भी उनके साथ एंट्री करने की कोशिश करते हैं। ये देखकर एक्टर भड़क जाते हैं और चिल्लाकर कहते हैं- ओय! इसे वापस रखो।

लोगों ने की एक्टर की आलोचना
कहा जाता है कि साउथ स्टार्स हमेशा अपने फैंस और बाकी लोगों से बहुत ही प्यार से बात करते हैं और मिलते हैं, लेकिन यहां पर जूनियर एनटीआर जिस तरह से चिल्ला रहे हैं, उनका ये बर्ताव लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

'वॉर 2' में विलेन बनेंगे जूनियर एटीआर
जानकारी के अनुसार फिल्म 'वॉर 2' आगामी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। फिल्म की कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी है और वो प्रोड्यूसर भी हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। हालांकि अभी भी फिल्म को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+