अक्षय कुमार के समर्थन में जूही और मिलिंद, बोले- आपने सही फैसला लिया
मुंबई, 22 अप्रैल: फिल्म एक्टर अक्षय कुमार ने गुरुवार को तंबाकू का विज्ञापन करने को लेकर अपने प्रशंसकों से मांगी है, साथ ही उन्होंने एड से हटने का भी ऐलान किया है। हालांकि इसके बावजूद सोशल यूजर्स उनके पूर्व में भी किए गए कुछ वादों को याद दिलाते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस सबके बीच अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरों, जूही चावला और मिलिंद सोमन का समर्थन मिला है।

सोमन ने कहा- अक्षय का फैसला सही
अक्षय कुमार के विमल इलायची मामले पर मिलिंद सोमन ने ट्वीट किया है। अक्षय के अस एड को करने के लिए माफी मांगने के बाद मिलिंद ने उनका सपोर्ट किया है। मिलिंद सोमन ने ट्वीट करते हुए लिखा है- अक्षय तुमने सही किया, वजह जो भी रही हो।

जूही ने क्या कहा है
जूही चावला ने भी अक्षय कुमार के इस एड को करने के लिए जारी किए गए माफीनामे पर अपना रिएक्शन दिया है। जूही ने ज्यादा कुछ ना लिखते हुए अपना समर्थन अक्षय को दिया है। जूही ने अक्षय के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- रेस्पेक्ट।

क्या है ये अक्षय का पूरा मामला
अक्षय कुमार इन दिनों एक तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई है क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने कभी भी तंबाकू उत्पादों को प्रमोट ना करने की बात कही थी। इस सबके बीच गुरुवार को अक्षय कुमार ने खुद को इस तंबाकू कंपनी के विज्ञापन से अलग करने का ऐलान कर दिया और सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी। अपनी पोस्ट में अक्षय ने लिखा, मैं आप सभी लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। मैंने कभी भी तंबाकू का प्रचार नहीं किया है और ना ही आगे कभी करूंगा। मैं आप लोगों की भावनाओं की कद्र करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications