JR NTR Birthday: लग्जरी लाइफ जीते हैं जूनियर एनटीआर, जानिए सुपरस्टार का नेटवर्थ

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं। यही वजह है कि एक्टर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और साथ ही उनके पास लग्जरी गाड़ियां हैं।

मुंबई, 20 मई: साउथ सिनेमा के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर का आज यानी 20 मई को जन्मदिन है। वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। जूनियर एनटीआर ना ही सिर्फ साउथ में बल्कि बॉलीवुड में भी फैंस का दिल जीता। आज उनकी बॉलीवुड में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। बात करें एक्टर की लग्जरी लाइफ की तो वह करोड़ों की प्रापर्टी के मालिक हैं।

Junior NTR

कितनी है एक्टर की नेटवर्थ ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की नेट वर्थ 400 करोड़ के पार है। वहीं साल की कमाई उनकी 36 करोड़ से ज्यादा है। इसके साथ ही एक्टर के कई आलीशान बंगले के मालिक हैं। उनका हैदराबाद में एक घर है जिसकी कीमत करीब 28 करोड़ है। इसके अलावा उनके बंगलुरु, कर्नाटका में भी कई लग्जरी घर है।

एक फिल्म के करते हैं इतने चार्ज
बता दें कि, एक्टर को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है। एक्टर के पास ऑडी, लेम्बोर्गिनी जैसी कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। इसके अलावा अगर बात करें वह एक फिल्म से कितना चार्ज करते हैं तो आपको बता दें कि, वह 25 से 30 करोड़ तक चार्ज लेते हैं। फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी एक्टर अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

ऐसे शुरू किया था फिल्मी करियर
बात करें एक्टर के फिल्मी करियर की तो, साल 2001 में फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' से जूनियर एनटीआर ने लीड किरदार में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद जूनियर एनटीआर ने फिल्म इंजस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। आपको बता दें कि, जूनियर एनटीआर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+