War 2 Release Date: सामने आई ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की रिलीज डेट, जानें कब थिएटर में देगी दस्तक?

War 2 Release Date Out: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही थी कि एक्टर की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं अब मेकर्स ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की रिलीज डेट घोषणा कर दी।

दिलचस्प बात ये है कि इस बार ऋतिक रोशन की वॉर 2 में उनके साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएँगी। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी लेकिन कुछ फैंस इससे खुश नहीं हैं क्योंकि उन्हें अभी लंबा इंतजार करना होगा।

Hrithik Roshan

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि, फिल्म वॉर 2 अगले साल नहीं बल्कि 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तरण आदर्श ने एक्स पर ट्वीट किया, "ब्रेकिंगन्यूज... वाईआरएफ ने वॉर 2 रिलीज की तारीख की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड 2025... वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म - वॉर 2 अब रिलीज की तारीख है। बॉक्स ऑफिस पर तबाही के लिए तैयार हो जाइए।"

हालांकि कुछ फैंस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अरे यार इतना लंबा इंतजार. एक ने लिखा, इसको साल 2024 में ही रिलीज कर देते। हालांकि एक ने लिखा, 'ऋतिक औऱ जूनियर एनटीआर को साथ में देखने में मजा आने वाला है।' बता दें कि, वॉर 2019 में रिलीज़ हुई थी और इसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर ने लीड रोल प्ले किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+