Jordy Patel: कौन हैं जॉर्डी पटेल, जिसके पास है सलमान खान का पूरा लेखा-जोखा? सैलरी उड़ा देगी होश

Jordy Patel: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में 2 के अंदर दो बार घुसपैठ करने की कोशिश की गई है।

सलमान खान के घर पर हुई घुसपैठ की कोशिश
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने वाले दोनों शख्स में, एक पुरुष और एक महिला थी। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

jordy patel

बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

आपको बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसपैठ होने के बाद से सलमान खान की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। साथ ही उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती को भी टाइट कर दिया गया है। आपको बता दें कि सलमान खान की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा पर है लेकिन क्या आपको पता है कि भाईजान की जिंदगी में एक और खास शख्स है जिसके पास एक्टर का सारा लेखा-जोखा मौजूद रहता है।

कौन है जॉर्डी पेटल?

जॉर्डी पटेल के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, उनका असली नाम सोधन पटेल है और वह बॉलीवुड शो के लिए सेलिब्रिटी मैनेजर, निर्माता और इवेंट आयोजक के रूप में काम करते हैं। जानकारी के अनुसार जॉर्डी पटेल पिछले 20 साल से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। जॉर्डी पटेल काफी लंबे समय से सलमान खान के साथ भी जुड़े हुए हैं।

जॉर्डी पटेल के साथ सलमान खान की खास बॉन्डिंग

जॉर्डी पटेल ने साल 2004 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'रक्त' और साल 2008 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'ईएमआई- लिया है तो चुकाना पड़ेगा' में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर काम किया था। सलमान खान और उनकी फैमिली के साथ जॉर्डी पटेल की एक खास बॉन्डिंग है। वह कई बार सलमान खान, अरबाज खान और सुहैल खान के साथ तस्वीरों में नजर आ चुके हैं।

सलमान खान के बिजनेस मैनेजर हैं जॉर्डी

-आपको बता दें कि जॉर्डी पटेल सलमान खान के बिजनेस मैनेजर हैं। वह भाईजान के प्रोफेशनल और पर्सनल चीजों को मैनेज करते हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के फिल्मों को लेकर भी प्रोड्यूसर्स के साथ मीटिंग्स करते हैं।

-जानकारी के अनुसार जॉर्डी पटेल एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी जेए इवेंट्स के मालिक भी हैं, जो सलमान खान और बाकी बॉलीवुड स्टार्स के साथ दबंग वर्ल्ड टूर आयोजित करती है। इसके अलावा जॉर्डी पटेल सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान के साथ सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में टीम मुंबई हीरोज के को-ओनर भी हैं।

जॉर्डी पटेल की कुल संपत्ति

द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डी पटेल की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान अपने मैनेजर जॉर्डी को सालाना करोड़ों रुपए की सैलरी देते हैं।

सोशल मीडिया पर जॉर्डी की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

आपको बता दें कि सलमान खान की तरह ही उनके मैनेजर जॉर्डी पटेल भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं जिसमें उनकी फिट बॉडी साफ नजर आती है। जानकारी के अनुसार जॉर्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर इनके एक मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+