'जब मैं 13 साल की थी तो..' Bigg Boss से बाहर आकर जिया शंकर ने खोले पर्सनल जिंदगी के राज, किया हैरतअंगेज खुलासा

Jiya Shankar Talks about personal life: अभिनेत्री जिया शंकर ने बिग बॉस ओटीटी 2 से घर घर में पहचान बना ली है। जिया का गेम सभी को काफी पसंद आया था और गेम में अभिषेक के साथ उनकी जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया। जिया भले लंबे समय तक बिग बॉस के घर में टिकी हों, लेकिन टॉप 5 की रेस से बाहर हो गईं। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद भी जिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है।

पर्सनल जिंदगी के बारे में जिया ने कही ये बात
बिग बॉस का घर छोड़ने के बाद कंटेस्टेंट्स से लेकर अपनी निजी जिंदगी तक के बारे में जिया शंकर ने खुलकर बात की। लेकिन हाल ही में अपनी फैमिली को लेकर उन्होंने जो खुलासा किया है, उसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। जिया शंकर ने हाल ही में मीडिया से अपनी पर्सनल लाइफ और सिंगल मदर को लेकर बात की है।

Jiya Shankar

'13 साल की उम्र में मुझे...'
एक इंटरव्यू में जिया ने बताया कि कैसे उनका बचपन बीता। एक्ट्रेस बताती हैं कि 13 साल की उम्र में ही उन्होंने पेरेंट्स को अलग होते देखा था। उनकी मां ने घर छोड़ दिया था और फिर वो वहां से निकलकर कहीं और रहने लगीं। जिया ने बताया कि पैसे की कमी होने के बाद भी उनकी मां ने कभी उनको किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी।

'मेरी मां ने बहुत मेहनत की'
जिया शंकर बताती हैं कि मेरी मां ने बहुत मेहनत की। घर बनाया और एक्टिंग के लिए मुझे काफी कुछ सिखाया भी। मैंने भी काम किया। तब जाकर कहीं हम लोग स्टेबल हो सके। इसके बाद जिया ने जो कहा, उसे जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक वक्त था जब उन्हें और उनकी मां को किसी ने रहने के लिए घर भी नहीं दिया। सभी लोगों ने उन्हें किराए का घर देने से साफ इंकार कर दिया।

बचपन में अलग हो गए थे पेरेंट्स
जैसा कि जिया ने बताया उनके पेरेंट्स एक्ट्रेस के बचपन में ही अलग हो गए थे। ऐसे में एक्ट्रेस और उसकी मां को लेकर हर किसी की राय यही होती थी कि सिंगल मदर को घर देना सही नहीं। ऐसे में लोगों की इसे लेकर पता नहीं क्या ही सोच थी। पर मैं समझती हूं कि उस वक्त पर पति और पत्नी का अलग होना काफी बड़ी बात समझी जाती थी।

'मेहनत से कमाया हुआ सब'
जिया शंकर ने अपनी बात को जारी रखते हुए बिग बॉस की जर्नी को लेकर बताया कि जब मैं बिग बॉस में आई तो मां ने मुझे बस यही कहा कि तू तो लाइफ का बिग बॉस खेल चुकी है ऐसे में ये बिग बॉस तेरे लिए क्या ही है। लेकिन घर से बाहर आने के बाद जिया अब काफी खुश हैं। ये बात उन्होंने खुद कही। जिया कहती है कि आज हमारे पास सबकुछ है और सब मेहनत से कमाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+