जिया शंकर की मां की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने कहा- प्लीज दुआ मांगो क्योंकि......
Jiya Shankar: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया शंकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जिया की मां सुरेखा की हालत ठीक नहीं है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिया शंकर की मां की तबीयत बिगड़ी
जिया शंकर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये जानकारी दी है और मां के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश की है। जिया शंकर ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी मां की हेल्थ के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- नमस्ते परिवार, आशा है कि आप सभी अच्छा कर रहे होंगे। मेरी मां सचमुच बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

जिया शंकर ने कहा- मेरी मां के लिए प्रार्थना करो
जिया शंकर ने आगे लिखा है- हमें फिर से मुश्किल परिस्थितियों में डाल दिया गया है। मेरा मानना है कि प्रार्थनाएं चमत्कार कर सकती हैं। प्लीज मेरी मां को अपनी प्रार्थनाओं में रखें। इस प्वॉइंट पर ये मेरे लिए बहुत मायने रखेगा...धन्यवाद। भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें और आप लोग स्वस्थ रहें।
जिया शंकर के प्रोजेक्ट्स
जिया शंकर को आखिरी बार जनवरी 2024 में 'मेरी जिंदगी' गाने में देखा गया था। इसे तुलसी कुमार और विशाल मिश्रा ने गाया था। इस म्यूजिक वीडियो में वह फेमस यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल के साथ नजर आई थीं। इससे पहले जिया को 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था। हालांकि उस शो के बाद उन्हें अभी तक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications