'प्यार का जेंडर नहीं होता...' दुती चंद ने स्वीकारी लेस्बियन होने की बात, हक्के-बक्के करण जौहर ने किया रिएक्ट

दुती चंद ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कुछ शॉकिंग खुलासे कर फैंस को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, ये सुनकर करण जौहर ने भी हैरान होकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 24 सितंबर: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' की वापसी हुई है। शो दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। इस बार शो में अलग-अलग जगहों से मशहूर सिलेब्रिटीज ने हिस्सा लिया है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ये हफ्ता 'झलक दिखला जा' शो के लिए काफी खास रहेगा क्योंकि इस बार वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर दुती चंद ने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के साथ-साथ दुती चंद ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी कुछ शॉकिंग खुलासे कर फैंस को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं, ये सुनकर करण जौहर ने भी ऐसा रिएक्शन दिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जजेस के साथ बात करती दिखीं दुती

जजेस के साथ बात करती दिखीं दुती

शुक्रवार को मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का शानदार प्रोमो शेयर किया, जिसमें दुती चंद शो के जजेस के साथ बातचीत करती दिख रही हैं। जब मनीष पॉल दुती चंद की जिंदगी के हीरो के बारे में पूछते हैं तो दुती चंद का बेहद ही चौंकाने वाला जवाब सामने आता है।

दुती का शॉकिंग खुलासा

दुती का शॉकिंग खुलासा

मनीष पॉल के जवाब में दुती कहती हैं कि उनकी जिंदगी में हीरो नहीं, बल्कि हीरोइन है। इतना बड़ा बयान देने के बाद दुती भारत की पहली ऐसी एथलीट बन गई हैं, जिन्होंने खुले तौर पर अपने लेस्बियन होने की बात को स्वीकारा है।

"प्यार में जेंडर नहीं देखा जाता"

दुती ने कहा कि प्यार जेंडर, कास्ट और रंग कुछ भी नहीं देखता। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में भी बात की। इस दौरान शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही जज कर रहे थे। दुती की बात सुनकर उन्होंने दुती को इंस्पिरेशन बताया।

करण जौहर ने किया रिएक्ट

करण जौहर ने किया रिएक्ट

करण जौहर ने दुती को सलाम करते हुए कहा कि कितने सारे लड़के और लड़कियां होंगे, जो डर डर के अपनी जिंदगी खुल के नहीं जी सकते। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप दुती चंद से इंस्पायर हो जाइये। मैं सलाम करता हूं।

शेयर किया शो का प्रोमो

कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो शेयर हुआ है। वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया कि दुती चंद ने अपनी परफॉर्मेंस से एक इंस्पाइरिंग स्टोरी जाहिर की। देखना ना भूलिये उनकी पूरी परफॉर्मेंस इस वीकेंड।

मजेदार है रियलिटी शो

मजेदार है रियलिटी शो

बताते चलें कि झलक दिखला जा शो में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, गश्मीर महाजनी, फैसल शेख, नीति टेलर और शिल्पा शिंदे जैसे जाने-माने नाम परफॉर्म कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ही अली असगर को शो से एलिमिनेट होना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+