Aishwarya Rajnikanth: रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर लाखों के गहने चोरी, ड्राइवर और नौकरानी गिरफ्तार
Aishwarya Rajnikanth: रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर पर लाखों के गहनों की चोरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार चोरी के आरोप में घर की नौकरानी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Aishwarya Rajnikanth: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी के घर पर चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर पर चोरी की खबर सामने आई है। ऐश्वर्या के घरसे सोने और हीरे के गहने चोरी हो गए हैं। ऐश्वर्या ने घर में चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में ऐश्वर्या ने इसकी विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत में ऐश्वर्या ने दावा किया है कि चेन्नई स्थित उनके घर पर लॉकर से हीरे और सोने के जेवर चोरी हो गए हैं। जिसकी कीमत तकरीबन 3.60 लाख रुपए हैं।
वहीं इस मामले में पुलिस ने ऐश्वर्या की नौकरानी और कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों को ऐश्वर्या के घर से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर वेंकटेश के कहने पर ही नौकरानी ईश्वरी ने तकरीबन सोने के आभूषण, हीरों का आभूषण और चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। ईश्वरी 18 साल से ऐश्वर्या के घर में काम कर रही है, लिहाजा उसे घर की जानकारी थी। उसने कई बार लॉकर खोलकर चोरी भी की है। नौकरानी को भी इस बात की जानकारी थी कि लॉकर की चाबी कहां थी। वह अक्सर लॉकर को खोलती भी थी। पुलिस के अनुसार नौकरानी ने कुछ गहने चुराकर उससे घर खरीदा है। नौकरानी के पास से घर के कागज को भी जब्त किया गया है।
ऐश्वर्या फिल्म मेकर हैं, उ्नहोने बताया कि जो गहने चोरी हुए हैं उसे उन्होंने 2019 में अपनी बहन सौंदर्या की शादी में पहना था। इस शादी के बाद उन्होंने इन गहनों को लॉकर में रख दिया था। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसके अनुसार ऐश्वर्या के गहने की जानकारी घर में कुछ नौकरों को भीथी। 10 फरवरी को ऐश्वर्या ने आखिरी बार अपना लॉकर खोला था। उस दौरान जब उन्होंने देखा कि लॉकर के अंदर आभूषण गायब हो गया तो वह दंग रह गईं। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 381 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications