दूल्हा बने 'जेठालाल' के 'टप्पू'! शादी में पहुंचीं दयाबेन, शो छोड़ चुके स्टार्स भी आए नजर

Jethalal son got Married: सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल का रोल निभाकर फैंस के दिलों पर राज करने वाले दिलीप जोशी के बेटे आखिरकार दूल्हा बने हैं। जेठालाल के रियल लाइफ टप्पू के दूल्हा बनने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस शादी में शो की पूरी कास्ट नजर आई। वो एक्टर्स भी नजर आए, जिन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। इस बीच दिशा वकानी भी शादी अटेंड करने पहुंचीं।

शो में फैंस की चहेतीं दिशा वकानी नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन रियल लाइफ टप्पू की शादी में दयाबेन को देख फैंस का खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सभी लोग उन्हें देखकर काफी खुश हो गए। भले ही शो में उन्हे फैंस काफी मिस कर रहे हैं लेकिन कम से कम यहां दिशा को देख फैंस ने राहत की सांस ली।

jethalal son got married

जेठालाल के बेटे की शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दिलीप जोशी अपने पूरे परिवार संग नजर आ रहे हैं। सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। जेठालाल भी काफी डैशिंग लग रहे हैं। उनकी बेटी भी ब्लू साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि नियती ने अपने हेयर भी कलर कराए हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

शादी के फंक्शन की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। दिशा पिंक सूट में खूबसूरत लग रही हैं। दिशा अपनी बेटी के साथ फंक्शन में पहुंची थीं। दिशा वकानी की बात करें तो शो से वे लंबे समय से गायब हैं। दिलीप जोशी की पत्नी के रूप में वे नजर आई थीं। शो में दिलीप जोशी और दिशा के बेटे का नाम टप्पू है।

शो में आत्माराम का किरदार निभाने वाले मन्दार चंदवादकर भी नजर आए। उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+