तनुज विरवानी संग रिलेशनशिप में हैं Jennifer Winget? बताया लिंकअप की खबरों का सच
जेनिफर विंगेट अपने को स्टार तनुज विरवानी संग लिंकअप की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई, 13 जून: जेनिफर विंगेट टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'कोड एम' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही बीते दिनों अपने एक्स हसबैंड को लेकर दिए बयान की वजह से भी एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब जेनिफर अपने को-स्टार तनुज विरवानी संग लिंकअप की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जेनिफर ने कही ये बात
अपने एक इंटरव्यू में जेनिफर विंगेट ने तनुज संग अपने रिलेशनशिप की खबरों पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को पता है कि सच क्या है। इसके साथ ही उन्हें अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मैं पब्लिक फिगर हूं और ऐसे में लोगों की मेरे बारे में राय और जजमेंट होगी। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।

एक्ट्रेस ने बताया कैसा है बॉन्ड
जेनिफर ने आगे कहा कि तनुज के साथ उनका बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है। उनके आस-पास मैं लगातार हंसती रहती हूं। उनके पास रहना काफी मजेदार होता है क्योंकि वो काफी हैप्पी रहते हैं।
मेजर मोनिका के दीवाने हुए फैन
बताते चलें कि कोड एम में उन्होंने मेजर मोनिका का रोल बखूबी निभाया है। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग के फैंस दीवाने हो गए हैं। इसमें जेनिफर एक्शन अवतार में नजर आईं। एक्ट्रेस वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहीं हैं। बावजूद इसके, फैंस उन्हें टेलीविजन में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड रहते हैं।

तलाक के सालों बाद जेनिफर ने दिया बयान
एक इंटरव्यू में जेनिफर ने बताया कि इस सेपरेशन से निपटना उनके लिए कितना मुश्किल रहा। एक्ट्रेस ने कहा कि इस दौरान वे पूरी तरह से लॉस्ट थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। तब उन्होंने खुद को काम में काफी व्यस्त कर लिया, जिससे उन्हें इससे बाहर आने में काफी मदद मिली।












Click it and Unblock the Notifications