जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल-गुरुचरण सिंह ने 'तौबा-तौबा' पर किया अतरंगी डांस, वीडियो हो रहा है वायरल
TMKOC Gurucharan Singh Dance: टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 16 साल पूरे हो गए हैं। पिछले कुछ समय से ये शो सुर्खियों में छाया हुआ है। कई पुराने एक्टर्स जहां इस शो को अलविदा कह चुके हैं, वहीं कई नए एक्टरों ने सीरियल में एंट्री भी की है।
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल-गुरुचरण सिंह का वीडियो वायरल
शो के मिस्टर सोढ़ी भी काफी समय तक सुर्खियों में छाए हुए थे। दरअसल सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह कुछ समय तक के लिए गायब हो गए थे। फिलहाल गुरुचरण सिंह का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिस्टर एंड मिसेज सोढ़ी ने जमकर किया डांस
शो के एक्टर्स जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और गुरुचरण सिंह ने मिसेज और मिस्टर रोशन का किरदार निभाया है। उन्होंने हाल ही में एक साथ आकर फैंस को खुश कर दिया है। दोनों ने शो में अपने समय को याद करते हुए और अपनी दोस्ती को दिखाते हुए, सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
डांस वीडियो देखकर फैंस हुए खुश
आपको बता दें कि जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और गुरुचरण सिंह ने अलग-अलग परिस्थितियों में ये शो छोड़ा था। लेकिन उनका ये मजेदार वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। जेनिफर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज और गुरुचरण सिंह ने भी अपने डांस का वीडियो शेयर किया है जिससे फैंस काफी खुश हो गए हैं।
'तौबा तौबा' गाने पर थिरके मिस्ट सोढ़ी
लोगों ने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और गुरुचरण सिंह की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की है और शो से उनके पसंदीदा पलों को याद किया है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अपने प्यारे गोकुलधाम वासियों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। मिस्त्री बंसीवाल और गुरुचरण सिंह ने 'तौबा तौबा' गाने पर जमकर डांस किया है।
जेनिफर मिस्त्री-गुरुचरण सिंह का वीडियो हुआ वायरल
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने इससे पहले प्रोडक्शन टीम द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 2023 में शो छोड़ दिया था। दूसरी ओर मिस्टर रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने अपने पिता की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं सहित व्यक्तिगत कारणों से साल 2020 में ये शो छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications