ये हैं भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस, 10 हजार साड़िया, महंगे जूते और 28 किलो सोने के साथ जानें कितना था पैसा
Jayalalithaa India Richest Actress: कुछ समय पहले ही हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी हुई थी, जिसके मुताबिक शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर और जूही चावला इंडिया की अमीर एक्ट्रेस साबित हुई थीं। आपको बता दें कि इस लिस्ट के अनुसार शाहरुख खान के पास आज के समय में 7300 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति हैं।
जूही चावला की 4600 करोड़ रुपए की संपत्ति
वहीं जूही चावला 4600 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूही चावला ने भारत की सभी हीरोइनों को पैसे के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस भी थीं, जिनके पास खूब पैसा था। उनके जैसा अमीर आज तक कोई एक्ट्रेस नहीं हो पाई हैं।

तमिल और तेलुगू फिल्मों की लेडी सुपरस्टार थीं जयललिता
ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों की स्टार जयललिता थीं। जयललिता ने फिल्मी दुनिया के साथ-साथ आम लोगों के दिलों पर भी राज किया है। वह तमिल और तेलुगू फिल्मों की लेडी सुपरस्टार थीं। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई हिट फिल्मों में काम किया था।
जयललिता अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं
दिवंगत एक्ट्रेस जयललिता ने 15 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। वह एमजीआर को अपना गुरु मानती थीं। एमजीआर के साथ जयललिता ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। जयललिता अपने दौर की सबसे महंगी एक्ट्रेस थीं।
जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री भी रह चुकी थीं
जानकारी के अनुसार जयललिता की सबसे ज्यादा पैसा फिल्मों में हीरोइन बनकर नहीं बल्कि राजनीति में एंट्री करने के बाद कमाया था। जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी साड़ियां और जूते मौजूद थे।
जयललिता के पास थी 900 करोड़ की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार जयललिता के घर सीबीआई का छापा पड़ा था। उस समय उनके घर से 10 हजार साड़ियां और 28 किलो सोना बरामद हुआ था। साल 1997 में, चेन्नई में जयललिता के पोएस गार्डन स्थित घर पर सीबीआई के छापे के बाद, उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अधिकारियों को केवल188 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी। जबकि असल में उनके पास 900 करोड़ की कुल संपत्ति मौजूद थी।
जयललिता के घर पर था 28 किलो सोना
आज के समय के हिसाब से जयललिता की ये संपत्ति करीब 5 हजार करोड़ रुपये की होनी चाहिए। आपको बता दें कि सीबीआई की छापेमारी में जयललिता के घर से 10,500 बेशकीमती साड़ियां, 750 जोड़ी महंगे जूते, 800 किलो चांदी और 28 किलो सोना मिला था।
देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस थीं जयललिता
जानकरी के अनुसार जयललिता अपने जमाने की टॉप हीरोइन थीं। हालांकि अपने करियर के पीक पर पहुंचकर उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन उनका चार्म और स्टारडम बरकरार था। लोग उनकी खूबसूरती पर मर मिटने को तैयार रहते थे।
ऐश्वर्या राय ने निभाया था जयललिता का किरदार
साउथ के फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' भी जयललिता की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने उनका किरदार निभाया था। ये ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म थी। ऐश्वर्या राय की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications