जया प्रदा ने खुद बर्बाद की थी अपनी जिंदगी, शादी को एक्ट्रेस ने कहा था मनहूस, पति ने नहीं होने दिया बच्चा और...
Jaya Prada: फिल्मों से लेकर राजनिती में अपना दमदार प्रदर्शन देने वाली एक्ट्रेस जया प्रदा अक्सर अपने पॉलिटिकल बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों के बीच एक टॉपिक बना रहता है। जया प्रदा का नाम एक समय पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल था।
जया प्रदा की पर्सनल लाइफ तनाव भरी रही
उस समय बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स जया प्रदा के साथ काम करना चाहते थे। वहीं फिल्म में जया प्रदा का नाम सुनते ही फैंस रिलीज से पहले इस मूवी को सुपरहिट बता देते थे। एक्ट्रेस ने अपने बॉलीवुड करियर में काफी सक्सेस हासिल की लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी तनाव भरी रही।

'सरगम' फिल्म से जया प्रदा को मिली सक्सेस
जया प्रदा ने साल 1974 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'भूमि कौसम' में अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इसके बाद फेमस डायरेक्टर कसीनाधुनी विश्वनाथ ने साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'सिरि सिरि मुव्वा' का रिमेक बनाया था। इस फिल्म का नाम था 'सरगम'। ये फिल्म साल 1979 में हिदी में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से जया प्रदा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
शादी ने बदल दी जया प्रदा की जिंदगी
इस फिल्म ने जया प्रदा के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कामयाबी के रास्ते खोल दिए थे। इसी फिल्म के बाद से जया प्रदा बॉलीवुड की काफी डिमांडिंग एक्ट्रेस में बन गई थीं। जया प्रदा जिस वक्त अपने करियर के पीक पर थीं, उस समय ही उन्होंने शादी कर ली थी जिसने उनकी जिंदगी ही बदल कर रख दी।
प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से था जया का रिश्ता
जया प्रदा की बॉन्डिंग श्रीकांत नाहटा से काफी अच्छी थी। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने माने प्रोड्यूसर थे। जया उनकी कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1984 में फिल्म 'हैसियत' के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस के घर पर इंकमटैक्स की रेड पड़ी थी। कहते हैं कि इस वक्त श्रीकांत नाहटा ने ही उनकी मदद की थी। इसके बाद जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा की दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई थी।
श्रीकांत नाहटा पहले से शादीशुदा थे
नाहटा पहले से शादीशुदा थे लेकिन इसके बावजूद जया प्रदा उनके साथ लिव इन में रहने लगी थीं। कहा जाता है कि दोनों ने छुपकर शादी भी कर ली थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। एक समय ऐसा आया जब जया प्रदा ने श्रीकांत नाहटा से अलग लेने का फैसला कर लिया था। एक्ट्रेस उनका घर छोड़ कर अलग रहने लगी थीं।
बहन के बेटे को जया प्रदा ने लिया गोद
श्रीकांत नाहटा और जया प्रदा का कोई बच्चा नहीं था। दरअसल जया प्रदा के पति पहले से शादीशुदा थे और वह इस शादी से कोई बच्चा नहीं चाहते थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी बहन से एक बच्चे को गोद लिया था। इस बच्चे को जया ने सिद्धू नाम दिया था। जया ने इसे सगी मां से बढ़कर प्यार दिया। फिलहाल सिद्धू तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं।

'वो मेरे प्रोड्यूसर थे और मुश्किल दिनों में मेरे साथ खड़े थे'
वहीं साल 1986 में एक इंटरव्यू में जया प्रदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बात की थी। उस इंटरव्यू में जब जया प्रदा से पूछा गया कि आप एक शादीशुदा के साथ इतने सीरियस रिलेशनशिप में कैसे आ गईं तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा- ये बस हो गया। वो मेरे प्रोड्यूसर थे और वो मेरे मुश्किल दिनों में मेरे साथ खड़े थे। जब कोई आपके लिए प्यार से कुछ करता है तो धीरे-धीरे आप उनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था।
'हर औरत चाहती है कि उसे प्यार मिले'
जया प्रदा ने आगे कहा था- हर औरत चाहती है कि उसे प्यार मिले और उसकी शादी हो। मैंने भी यही चाहा था। श्रीकांत के परिवार को भी हम दोनों के रिश्ते के बारे में पता था। हमने इस रिश्ते को कभी छुपाकर नहीं रखा। सबकुछ सबको पता था। लेकिन फिर सबकुछ बिखर गया।












Click it and Unblock the Notifications