जया बच्चन के मुंह से ऐसी बात सुन सरेआम रोने लगी थीं बहू ऐश्वर्या राय, फिर जो हुआ वो आप सोच नहीं सकते
Jaya Bachchan and Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच अनबन चल रही है। हाल ही में ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन का बर्थडे था जिसकी पार्टी में भाभी ऐश्वर्या को छोड़कर पूरा परिवार मौजूद था। हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
बीते दिनों ये खबर भी आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल को छोड़ दिया है और वो मायके में शिफ्ट हो गई हैं। लेकिन इन सभी बातों को लेकर अभी तक कोई ऐश्वर्या राय या पिर अभिषेक बच्चन की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। हांलाकि ऐश्वर्या राय को अब अपनी सास जया बच्चन के साथ कम ही स्पॉट किया जाता है।

जया बच्चन ने की थी बहू ऐश्वर्या की तारीफ
वहीं एक समय ऐसा भी था जब जया बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करते नहीं थकती थीं। एक बार तो अपनी सास जया बच्चन की बात सुनकर ऐश्वर्या राय की आंखों में आंसू तक आ गए थे। आपको बता दें कि जब अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय की नई नई शादी हुई थी तो उस समय जया बच्चन को बहू काफी पसंद थीं लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में अनबन नजर आई है।
इमोशनल हो गई थीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के बाद जया बच्चन ने फिल्मफेयर अवॉर्ड शो में अपनी बहू को लेकर कुछ ऐसी दिल छू लेने वाली बातें कह दी थीं, जिसे सुनकर ऐश्वर्या राय काफी इमोशनल हो गई थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।
जया बच्चन ने कहा था- मुझे बहू की स्माइल अच्छी लगती है
वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय के लिए कहा था- मैं एक प्यारी सी लड़की की सास बन गई हूं, जिसके अंदर बहुत वैल्यूज और डिग्निटी है। मुझे उनकी स्माइल भी बहुत प्यारी लगती है। मैं आपका बच्चन परिवार में स्वागत करती हूं। मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।
सास की बात सुन सरेआम रोने लगी थीं ऐश्वर्या राय
वहीं अवॉर्ड शो में मौजूद ऐश्वर्या राय अपनी सास के इस स्पीच के बाद काफी इमोशनल हो गई थीं। वह अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पाई थीं और सबके सामने ही रोने लग गई थीं। वहीं ऐश्वर्या के पास में ही उनके पति अभिषेक बच्चन भी बैठे हुए थे। वह ऐश्वर्या को संभालते नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications