ऐश्वर्या राय को घर की जिम्मेदारी देना चाहती थी जया बच्चन, लेकिन बीच में आई बेटी श्वेता, ये है क्लेश की वजह?
Jaya Bachchan Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल की साल 2007 में शादी हुई थी। शादी से पहले ऐश्वर्या राय का बच्चन परिवार से काफी अच्छे संबंध थे क्योंकि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
पिछले कुछ समय से चर्चाएं थीं कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कुछ खटपट चल रही है। लेकिन हाल ही में दोनों को इवेंट में साथ देखा गया, जिसके बाद तलाक की अफवाहों पर विराम लग गया। लेकिन एक समय था जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के बाद तो जया बच्चन अपनी बहू को घर की सारी जिम्मेदारी सौंपना चाहती थी, हालांकि बीच में श्वेता बच्चन आ गई।

ये उस वक्त की बात है जब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी होने वाली थी और जया ने ये फैसला कर लिया था कि वह घर की सारी जिम्मेदारी एक्ट्रेस को दे देंगी। लेकिन बेटी श्वेता बच्चन ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था। जया बच्चन ने एक बार कॉफी विद करण शो में खुद इस बात का खुलासा किया था।
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में एक बार जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन साथ में पहुंचे थे। इस दौरान करण ने जया से सास बनने का अनुभव पूछा, 'अब आप अपनी बहू के साथ कुछ मसले साझा करेंगी। ऐश्वर्या आएंगी और वो आपके कंधों से कुछ जिम्मेदारियों का बोझ अपने ऊपर ले लेंगी।' इसके जवाब में जया ने कहा, 'हां मुझे ऐसी पूरी उम्मीद है। मैं चाहती हूं कि वह आएं और घर की सारी जिम्मेदारी लें।'
लेकिन जया की बेटी श्वेता बच्चन को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अजीब रिएक्शन देते हुए कहा, 'मां ऐसा बिल्कुल मत करना। यह बहुत ही डरावना है। उन्हें धीरे-धीरे जिम्मेदारी देना. यह इतना भी मुश्किल नहीं है।' श्वेता बच्चन का ये पुराना बयान अब काफी चर्चा में है।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें काफी चर्चा में रही। कपल को लंबे समय से एकसाथ नहीं देखा गया था जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगा लिया कि दोनों का तलाक जल्द होने वाला है। लेकिन कपल ने इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई थी और हाल ही में एक इवेंट में साथ पोज देकर इन रूमर्स पर ताला लगा दिया।
ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications