खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Divorce: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लाइक किया था जिसके बाद से ऐश्वर्या राय के साथ उनके तलाक लेने की खबरों को हवा मिल गई है। इस समय सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर चर्चा हो रही है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अलगाव
लोग अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलगाव के बारे में तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस को इस पोस्ट के लाइक करने के पीछे की असल वजह पता चली है। राइटर हीना खंडेलवाल के शेयर किए गए इस पोस्ट में 'ग्रे तलाक' के बढ़ते चलन के बारे में दिखाया गया था, जहां 50 की उम्र के बाद पति-पत्नी के रास्ते अलग होते दिखाए गए हैं।

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने तलाक का पोस्ट किया था लाइक
अब रेडिट पोस्ट में दावा किया गया है कि अभिषेक बच्चन द्वारा तलाक के बारे में पोस्ट को लाइक करने का असली कारण ये नहीं है कि उनका तलाक होने वाला है। बल्कि इसलिए है क्योंकि ऐश्वर्या के लंबे समय के दोस्त जिरक मार्कर ने उस आर्टिकल में योगदान दिया है, जिसका इंस्टाग्राम पोस्ट में जिक्र किया गया है।

ऐश्वर्या राय के करीबी दोस्त हैं जिरक
जिरक एक मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट हैं और ऐश्वर्या राय के काफी करीबी दोस्त हैं। वह फारुख शेख के शो 'जीना इसी का नाम' में ऐश्वर्या राय के साथ मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस शो में दोनों ने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की थी। अब पत्नी ऐश्वर्या के करीबी दोस्त द्वारा लेख लिखा होने के कारण अभिषेक बच्चन ने उस पोस्ट को लाइक कर दिया। इस बात को जानने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं ऐश्वर्या
हालांकि अभिषेक बच्चन के इस पोस्ट का लाइक करते ही लोगों ने इसमें कई तरह का मतलब निकाला था। पर अब ऐश्वर्या-अभिषेक के फैंस खुश हो गए हैं। आपको बता दें कि अभिषेक और जिरक इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं लेकिन ऐश्वर्या अपने दोस्त को फॉलो नहीं करती हैं। ऐश्वर्या सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं और वो हैं उनके पति अभिषेक बच्चन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+