'मैं तो वीडियो पूरा देख भी नहीं...शर्मसार', मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर जया बच्चन का बड़ा बयान
Jaya Bachchan On Manipur Incident: मणिपुर में दो महिलाओं के सात हुई बर्बरता को लेकर इस समय पूरे देश में आक्रोश का माहौल बन गया है। मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का भयावह वीडियो सामने आने के बाद से देशभर में हंगामा मचा हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सपा सांसद जया बच्चन ने अपना बयान दिया है।
जया बच्चन ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि वह तो इस हैवानियत भरे वीडियो को पूरा भी नहीं देख पाईं। इस वीडियो को देखने के बाद वह शर्म से पानी पानी हो गई हैं। जया बच्चन ने राजनैतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि गत मई 2023 में घटी इस घटना के बारे में अभी तक किसी ने एक शब्द नहीं कहा था। जब ये वीडियो वायरल हुआ तब जाकर लोगों को इस घटना के बारे में पता चला है।

मणिपुर घटना पर जया बच्चन का रिएक्शन
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जया बच्चन ने महिलाओं के साथ होने वाली ऐसी दर्दनाक घटना पर कहा- मैं तो पूरा वीडियो देख भी नहीं पाई। मुझे ये सब देखकर बहुत ही बुरा लगा। किसी को परवाह ही नहीं है कि आखिर महिलाओं के साथ कितना गलत बर्ताव किया जा रहा है। ये बहुत ही निराश करने वाला वीडियो है। हर रोज देश के कोने कोने से महिलाओं के साथ हो रही ऐसी भयानक घटनाएं सामने आ रही हैं।
Recommended Video
मणिपुर हिंसा पर अक्षय कुमार का बयान
वहीं बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए अपने ट्विटर हैंडल की मदद ली है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है- मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर मैं हिल गया और काफी निराश भी हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में नहीं सोचेगा।
19 जुलाई को वायरल हुआ मणिपुर का वीडियो
आपको बता दे कि गत 19 जुलाई 2023 को मणिपुर से एक बेहद भयानक वीडियो सामेन आया है जिसमें दो महिलाओं को नग्न करके सड़क पर परेड करवाई जा रही थी। उन पर अत्याचार किया जा रहा था। इस वीडियो में दोनों महिलाएं रोती बिलखती दिखाई दे रही थीं। लेकिन उन महिलाओं पर कोई तरस नहीं खा रहा था।
गत 4 मई 2023 को घटी थी ये घटना
जानकार के अनुसार इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स में अक्षय कुमार, ऋचा चड्ढा, रेणुका शहाणे, उर्मिला मातोंडकर और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर के भयावह वीडियो में नजर आ रही दो महिलाओं नग्न कर परेड कराए जाने के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था। ये घटना गत 4 मई 2023 को घटी थी।












Click it and Unblock the Notifications