बहू ऐश्वर्या राय को लेकर ये क्या बोल गईं सास जया बच्चन, कहा- मुझे थोड़ा सम्मान मिलना चाहिए
Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव चल रहा है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।
बहू ऐश्वर्या राय को इग्नोर कर रहा है बच्चन परिवार
कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार अपनी बहू ऐश्वर्या राय को इग्नोर करता नजर आ रहा है। वहीं हाल ही में इसका सबूत भी देखने को मिला है। इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर ऐश्वर्या राय अपनी मां और बेटी आराध्या बच्चन को लेकर भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंची थीं। उनके साथ बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय की बॉन्डिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया बच्चन कभी भी अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को पसंद नहीं करती थीं। हालांकि जया बच्चन ने एक बार ऐश्वर्या के साथ अपने समीकरण के बारे में बात की थी और उनकी बातों ने सबको हैरान कर दिया था।
'मैं ऐश्वर्या राय के पीठ पीछे राजनीति नहीं करती'
रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया था कि वह ऐश्वर्या राय के पीठ पीछे कोई राजनीति नहीं करती हैं। उन्हें जो कहना होता है वह सामने से कहती हैं। जया बच्चन ने कहा था- अगर मुझे ऐश्वर्या की कोई बात पसंद नहीं आती, तो मैं उसे उसके चेहरे पर बता देती हूं। मैं उसकी पीठ पीछे राजनीति नहीं करती। अगर वह मुझसे असहमत होती है, तो वह खुद को अभिव्यक्त करती है।
'ऐश्वर्या राय मेरे प्रति अधिक सम्मानजनक व्यवहार करें'
जया बच्चन ने खुलासा किया था कि वह चाहती हैं कि उनकी बहू ऐश्वर्या राय उनके प्रति अधिक सम्मानजनक व्यवहार करें। उन्होंने कहा था- मुझे थोड़ा और सम्मान मिलना चाहिए। हालांकि वह थोड़ी अधिक नाटकीय हो सकती हैं, फिर भी वह चाहती हैं कि ऐश्वर्या सम्मानजनक बनी रहें। आपस में इतना प्यार होने के बावजूद भी ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच में मनमुटाव साफ नजर आ रहा है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
लोगों की मानें तो बच्चन परिवार, जो एक समय पर अपनी बहू ऐश्वर्या राय पर प्यार बरसाते थे वह अचानक उनके साथ दिखाई देने से बचने लगे हैं। जया बच्चन तो साफ तौर पर बहू ऐश्वर्या राय को इग्नोर करती नजर आती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन तलाक लेने वाले हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी न तो इस बात को स्वीकार किया है और न ही इससे इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications