आराध्या के जन्म पर जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय से कही थी ऐसी बात, हाथ में पकड़ाया था लोहा और फिर जो हुआ
Jaya Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी। इसके बाद साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था। आराध्या के जन्म से पूरा बच्चन परिवार काफी खुश हुआ था।
आराध्या के जन्म पर खुश हो गई थीं जया बच्चन
वहीं अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन भी अपनी पोती को पहली बार देखकर काफी खुश हुई थीं। उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या राय से कहा था कि इस परी सी बेटी का हमेशा अच्छे से ख्याल रखना। जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय और नातिन आराध्या को खूब आशीर्वाद दिया था।

'ऐश्वर्या राय को गिफ्ट में मिली थी लोहे की चूड़ियां'
इसके अलावा जया बच्चन ने पोती होने के बाद बहू ऐश्वर्या राय को लोहे की चूड़ियां गिफ्ट में दी थीं। दादी जया बच्चन अपनी पोती आराध्या को देखकर फूली नहीं समा रही थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ खास रीति-रिवाज को अपनाते हुए ऐश्वर्या राय के हाथों में लोहा पकड़वाया था।
लोहे की चूड़ियां ऐश्वर्या के दिल के बहुत करीब
वहीं ऐश्वर्या राय ने एक पुराने इंटरव्यू में ये बताया था कि आराध्या के जन्म के बाद सास जया बच्चन ने उन्हें जो लोहे की चूड़ियां दी थीं उन्हें एक्ट्रेस ने कीमती ज्वैलरी की तरह संभाल कर रखा है। ये लोहे की चूड़ियां उनके दिल के बहुत करीब हैं।
ऐश्वर्या राय के पसंदीदा 3 गिफ्ट
ऐश्वर्या राय ने इसी पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सास जया बच्चन ने उन्हें शादी पर कई सारे तोहफे दिए थे लेकिन एक्ट्रेस को तीन गिफ्ट सबसे ज्यादा पसंद आए थे। ऐश्वर्या राय ने बताया था कि उन्हें अपनी वेडिंग रिंग, मंगलोरियन स्टाइल के कड़े और सास जया बच्चन के खुद के लोहे की चूड़ियां जो उन्हें अपनी शादी के वक्त मिले थे।
'नई बहू को नजर न लग जाए'
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग की कीमत 50 लाख रुपए बताई गई थी। हालांकि ऐश्वर्या राय के अनुसार उनके लिए इन गिफ्ट्स की कोई कीमत नहीं थी, वह अनमोल थे। उन्हें सबकुछ काफी पसंद आया था। ऐश्वर्या राय ने बताया था कि उनकी सास जया बच्चन ने उन्हें लोहे की चूड़ियां क्यों दी थीं। हिंदू मान्यता के अनुसार नई बहू को और पहली बार मां बनने के बाद सास लोहे की चूड़ियां देती हैं ताकि उनकी बहू को किसी की बुरी नजर न लगे।












Click it and Unblock the Notifications