'रोमांस तो खत्म...' अभिषेक और ऐश्वर्या की अनबन के बीच ऐसा क्यों बोलीं जया बच्चन? नातिन को दे डाली ये सलाह

पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही खटपट की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कई बार दोनों के तलाक की खबरें भी आ चुकी हैं। हालांकि बच्चन परिवार ने इस मसले पर अभी तक कुछ कहा नहीं है। मगर फैंस तो ठहरे फैंस... कई बार ऐसे सबूत ढूंढ ही लेते हैं जो इस तरफ इशारा करता है कि जरूर बच्चन परिवार में कुछ तो चल रहा है। हाल ही में जया बच्चन ने भी कुछ ऐसा कह दिया कि देखते ही देखते लोगों ने इस बात को ऐश्वर्या-अभिषेक से जोड़ना शुरू कर दिया।

ये क्या बोल गईं जया बच्चन?
अमिताभ बच्चन की नातिन अकसर अपने शो में मां और नानी के साथ काफी चिटचैट करती नजर आ जाती हैं। कई बार घर से जुड़े ऐसे मुद्दे बाहर आ जाते हैं, जो फैंस के लिए बिल्कुल नए होते हैं। हाल ही में जया बच्चन ने बातों ही बातों में कुछ ऐसा कह दिया, जो फैंस के लिए समझ पाना काफी मुश्किल है।

Jaya Bachchan

'शादी के बाद रोमांस...'
दरअसल, जया बच्चन ने शादी को लेकर कहा कि रोमांस एक उम्र के बाद खत्म हो जाता है। ऐसे में अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए। इसके बाद नव्या ने जब पूछा कि क्या दोस्ती में रोमांस रखना सही है? खासतौर पर जब दो लोग सिर्फ दोस्त हैं और रिलेशनशिप में नहीं हैं, तो नानी बोल पड़ीं कि रोमांस तो आउट ऑफ द बॉक्स है।

जया की बातों ने फैंस को किया शॉक़्ड
जया बच्चन ने आगे कहा कि शादी के बाद ये सब खत्म हो जाता है। कुल मिलाकर जया बच्चन अपनी नातिन को अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करने की सलाह दे रही थीं। मगर इन सब बातों से फैंस ने भांप लिया कि कहीं न कहीं ये बहू और बेटे को लेकर भी हो सकती है।

श्वेता बच्चन ने बेटी से कही ये बात
इसके बाद श्वेता बच्चन बेटी से पूछती हैं कि क्या आप ये कह रही हैं कि अगर आपके मन में अपने दोस्त के लिए फीलिंग्स हैं तो आपको ऐसा करना चाहिए या फिर नहीं? मुझे लगता है कि जिंदगी बहुत छोटी है तो इसके लिए आगे बढ़ें। इसके बाद नव्या बोलती है कि ये चीज आपके दोस्त के साथ आपकी बॉन्डिंग को बर्बाद कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+