अमिताभ-रेखा को जया बच्चन ने क्यों नहीं करने दिया साथ काम? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, कहा-'उन्हें एहसास हुआ...'
Jaya Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं जिनके रिश्ते के आज भी चर्चे होते हैं। हम बात कर रहे हैं रेखा और अमिताभ बच्चन के बारे में, जो एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन अपना रिश्ता कभी कबूल नहीं किया । दोनों का अफेयर तब चर्चा में आया जब अमिताभ और जया की शादी को तीन साल हो चुके थे।
हालांकि अमिताभ बच्चन ने हमेशा अपने और रेखा के रिश्ते की अफवाहों को नकारा है, लेकिन रेखा ने कई बार इस बारे में हिंट दी है, जिससे यह कहानी और भी यकीनी लगती है। 'सिलसिला' रेखा और अमिताभ की साथ में आखिरी फिल्म थी, और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही वह समय था जब जयाजी ने अपने पति को रेखा के साथ काम करने से रोका था।

जया बच्चन ने People मैगजीन को दिए पुराने इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से पूछा गया था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन को रेखा के साथ काम करने से रोका था? इसके जवाब में उन्होंने कहा,"मुझे क्यों ऐतराज होगा? लेकिन मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक सनसनी बनेगी, असल काम नहीं। और यह अफसोस की बात है क्योंकि लोग उन्हें एक साथ देख नहीं पाएंगे। इस मौके को खो रहे हैं। शायद दोनों को यह समझ में आ गया कि यह काम से बढ़कर कुछ हो सकता है।"
ये भी पढ़ें: Jaya Bachchan: जया बच्चन का फिर फूटा गुस्सा, अब एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, कैमरे में कैद हुआ ये सब
बता दें कि, अमिताभ और रेखा के कथित अफेयर की शुरुआत फिल्म 'दो अजनबी' के सेट पर हुई थी। रेखा पहले से ही अमिताभ को जानते थीं, जब वह जया से डेट कर रहे थे। लेकिन 'दो अजनबी' की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ एक दूसरे के काफी करीब आने लगे थे। इसके बाद दोनों ने अपने इस रिश्ते को कई बार छुपाने की कोशिश की, हालांकि जया ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया और उन्होंने मीडिया को इग्नोर करने की कोशिश की।
मामला तब ज्यादा बढ़ा जब फिल्म सिलसिला के बाद अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को और ज्यादा हवा मिली। कहा जाता है कि इसके बाद रेखा को जया ने अपने घर डिनर पर बुलाया और फिर इशारों में उन्हें दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और दोनों अलग हो गए।
ये भी पढ़ें: शादी में परिवार संग पहुंचे Amitabh Bachchan, जया-अभिषेक भी दिखे साथ, लेकिन फिर गायब थीं ऐश्वर्या राय












Click it and Unblock the Notifications