Jaya Bachchan: जया बच्चन का फिर फूटा गुस्सा, अब एयरपोर्ट पर की ऐसी हरकत, कैमरे में कैद हुआ ये सब

Jaya Bachchan: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अपने गुस्से के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर अपना गुस्सा उतारती नजर आती हैं।

जया बच्चन के चेहरे पर नजर आया गुस्सा
सोशल मीडिया पर जया बच्चन के ऐसा कई वीडियोज सामने आते रहते हैं जिनमें एक्ट्रेस गुस्सा करती दिखाई देती हैं। अब फिर से जया बच्चा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

Jaya Bachchan

कलीना एयरपोर्ट पर गुस्सा उतारती नजर आईं जया बच्चन
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन कलीना एयरपोर्ट पर पहुंची हैं। वह गुस्से से किसी को डांटती नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां पर पैपराजी भी मौजूद थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि जया बच्चन फिर से किसी पैपराजी पर नाराज हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

जया बच्चन का गुस्सा देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ये मैडम हमेशा भड़की हुई क्यों रहती हैं? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इनको तो गुस्सा आता ही रहता है। एक शख्स ने लिखा है- इनको तो जब देखो तब गुस्सा। एक और यूजर ने लिखा है- इनकी तो नाक पर हमेशा गुस्सा रहता है। लोग जया बच्चन की इस हरकत का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि वह किस पर गुस्सा हो रही थीं।

अमिताभ बच्चन का वीडियो भी हुआ वायरल

इसके अलावा कलीना एयरपोर्ट से एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। वीडियो में बिग बी अपने ही स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। लोगों को बिग बी का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि जया बच्चन के गुस्से के कारण अब पैपराजी भी उनसे दूर रहतने लगे हैं। क्योंकि वह अक्सर पैपराजी पर भड़ास निकालती नजर आती थीं।

बिग बी को पसंद है अपनी पत्नी की एक्टिंग

आपको बता दें कि जया बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके काम को लोग खूब पसंद करते हैं। उनके पति अमिताभ बच्चन ने भी जया बच्चन के काम की हमेशा जमकर तारीफ की है। बिग बी ने खुद केबीसी के सेट पर बताया था कि वह अपनी पत्नी जया बच्चन की एक्टिंग के दीवाने हैं। जया बच्चन ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+