जया बच्चन को बहू ऐश्वर्या राय से क्या है परेशानी? तो इन वजहों से हुई दोनों के बीच खटपट
Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ बच्चन परिवार की अनबन चल रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग रहती हैं और पति अभिषेक बच्चन के साथ उनके रिश्ते में खटास आ चुकी है।
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय में मनमुटाव
इससे पहले भी कहा जाता रहा है कि ऐश्वर्या राय का उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन के साथ मनमुटाव चल रहा है। हालांकि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है ये किसी को नहीं पता। लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है और लोग इस संबंध में तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
-जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ऐश्वर्या राय की कई बातें बुरी लगती हैं और वह अपनी बहू से इस बारे में खुलकर बात कर लेती हैं।
-जया बच्चन ने साफ कहा था कि ऐश्वर्या राय की कई आदतें अच्छी नहीं हैं और वह चाहती हैं कि उनकी बहू इसमें जल्द से जल्द सुधार करें।
-जया बच्चन ने एक शो में ऐश्वर्या राय को लेकर कई सारी बातें कही थीं। उन्होंने शो में कहा था कि उन्हें ऐश्वर्या से कई तरह की शिकायतें हैं। उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या अक्सर फोन नहीं उठाती हैं और न ही मैसेजेस का जवाब देती हैं।
- कहा जा रहा है कि सास जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और इसी वजह से अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच तकरार चल रही है। जया बच्चन ने उसी शो में किसी का नाम न लेते हुए कहा है कि जो लोग सम्मान नहीं करते वो मुझे बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं।
-जया बच्चन ने कहा था- मुझे तू बोलने वाले लोग बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। रिश्तों में लोगों से बात करने का लिहाज रखना चाहिए। कोई किसी को कैसे तू बोल सकता है। किसी भी रिश्ते में सम्मान जरूरी है।
-इसके बाद जया बच्चन ने नव्या से कहा- मैं तुम्हारे नाना जी को आज भी आप कहती हूं। लेकिन आजकल की जनरेशन हर किसी के साथ तू-तुम पर आ जाती है।
-वहीं जया बच्चन ने कहा था- अगर मुझे ऐश्वर्या की कोई बात पसंद नहीं आती, तो मैं उसे उसके चेहरे पर बता देती हूं। मैं उसकी पीठ पीछे राजनीति नहीं करती। अगर वह मुझसे असहमत होती है, तो वह खुद को अभिव्यक्त करती है।












Click it and Unblock the Notifications