जया बच्चन संग बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं थे अमिताभ, क्या डेटिंग के वक्त कहीं और था अफेयर? बोले- 'समय बर्बाद....'

Jaya bachchan and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जया बच्चन और अमिताभ बच्चन हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। जया बच्चन राजनीति में काफी एक्टिव रहती हैं मगर एक वक्त था जब फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से जया हर किसी को अपना दीवाना बना देती थीं।

एक समय ऐसा भी आया जब अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे। ऐसा इसलिये क्योंकि रेखा और अमिताभ बच्चन के अफयेर की खबरें तेजी से फैलीं। इस बीच जया बच्चन ने पति अमिताभ बच्चन के बारे में काफी कुछ कहा था।

Jaya Bachchan

मगर बताते चलें कि एक बार जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत की। इस दौरान कपल से कई सारे अजीबोगरीब सवाल भी पूछे गए। सिमी ग्रेवाल ने महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से काफी बातचीत की। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्या अमिताभ रोमांटिक हैं? इसपर एक्ट्रेस ने काफी हैरत भरा रिएक्शन देते हुए कहा कि मेरे साथ तो बिल्कुल भी नहीं।

मगर फिर जया ने अपनी इस बात को तुरंत संभाल भी लिया। एक्ट्रेस ने तुरंत अपनी बात को संभालते हुए कहा कि वे बहुत ज्यादा शर्मीले हुआ करते थे। मगर इसके बाद जब अमिताभ बच्चन पूछते हैं कि रोमांटिक से आपका मतलब क्या है तो सिमी कहती हैं कि जैसे फूल और वाइन लेकर आना और फिर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक हो जाना।

इस बात पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस जया बच्चन कहती हैं कि अमिताभ मेरे साथ तो कतई रोमांटिक नहीं है। मगर अगर हां उनकी अगर गर्लफ्रेंड होती तो शायद वो फूल और वाइन लाते और उनके साथ रोमांटिक होते ये सब वे जरूर करते।

इसके बाद सिमी ग्रेवाल कहती हैं कि अगर आप एक्टर की गर्लफ्रेंड होतीं तो वे जरूर आपके साथ ये सब करते। इसके बाद जया कहती हैं कि हम दोनों की तो बात भी नहीं होती थी। इसके बाद ये सब सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जया बच्चन ने एक बार फिर बात संभालते हुए कहा कि हमारी अकसर बात कम होती थी। कई बार ठीक से बात नहीं हो पाती थी।

इतना सुनकर अमिताभ कहते हैं कि रोमांस अकसर समय की बर्बादी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+