'जया आंटी तो यंग दिखना चाहती हैं', Jaya Bachchan का लुक देख लोगों की फटी रह गई आंखें, उड़ रहा मजाक

Anant-Radhika Wedding Jaya Bachchan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने गत 12 जुलाई 2024 को मुंबई में सात फेरे ले लिए हैं और एक दूसरे के साथ हमेशा के लिए जुड़ गए हैं। इस ग्रैंड वेडिंग में देश-विदेश के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की थी। अनंत-राधिका की शादी में पूरा बॉलीवुड भी दमदार लुक में नजर आया था।

अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार का लुक
वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने पूरे परिवार के साथ अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे थे। बिग बी के साथ साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता नंदा, बेटे अभिषेक बच्चन, दामाद निखिल नंदा, नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नेवली नंदा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। इस दौरान जया बच्चन अपनी ज्वैलरी की वजह से ट्रोल हो गई हैं।

jaya bachchan

अमिताभ बच्चन की गोल्डन कलर की शेरवानी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रॉयल शादी में बच्चन फैमिली के सभी लोग खूब सज-धजकर पहुंचे थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए। वहीं अभिषेक बच्चन भी अपने पिता को ट्वीनिंग करते हुए गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए थे।

श्वेता बच्चन का एथनिक लुक
बिग बी की लाडली बेटी श्वेता बच्चन ने इस खास मौके पर गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ हैवी लहंगा पहना हुआ था। इन सबके बीच जया बच्चन के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जया बच्चन इस शादी में ब्लैक एंड रेड कॉम्बिनेशन की साड़ी के साथ एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहन कर पहुंची थीं।

ज्वैलरी की वजह से ट्रोल हुईं जया बच्चन
जया बच्चन ने साड़ी के साथ कमर तक झूलती हुई ज्वैलरी पहनी थी जो कि देखने में बहुत ही अजीब लग रही थी। वहीं जया बच्चन उस हैवी ज्वैलरी को बार-बार ठीक करती भी नजर आ रही थीं। जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमर तक झूलती इस ज्वैलरी को लेकर जया बच्चन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

लोगों ने जया बच्चन का उड़ाया मजाक
आपको बता दें कि जया बच्चन के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- सबसे खराब ड्रेस का अवॉर्ड बच्चन फैमिली को ही जाता है। वहीं एक यूजर ने लिखा है- जया जी से न तो गुस्सा संभलता है और न ही साड़ी और अब इस हार ने भी सबकुछ बिगाड़ दिया है।

'जया आंटी इस उम्र में यंग दिखने की कोशिश कर रही हैं'
एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- जया बच्चन का ये नेकलेस कितना भयानक है.. उनसे भी बड़ा है। वहीं एक और यूजन ने लिखा है- जया बच्चन अच्छी दिख रही हैं लेकिन उनका नेकलेस उनके आउटफिट से बिल्कुल मैच नहीं कर रहा है। ऐसा लगा रहा है कि जया बच्चन गले में झूमर डालकर आ गई हैं। वहीं एक शख्स ने तो कह दिया है कि जया आंटी इस उम्र में यंग दिखने की कोशिश कर रही हैं।

बच्चन फैमिली के साथ नहीं आईं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन फैमिली ने एकसाथ एंट्री की थी। हालांकि बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या परिवार के साथ मौजूद नहीं थे। ऐश्वर्या ने अलग से अपनी बेटी आराध्या के संग एंट्री की थी। इस दौरान ऐश्वर्या ने बच्चन फैमिली के साथ कोई तस्वीर भी क्लिक नहीं करवाई। इन सबके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच सचमुच अनबन चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+