30 सालों से देवरानी से खफा हैं जया बच्चन, आज कैसा है दोनों का रिश्ता? कभी रहीं अमिताभ बच्चन की 'बेस्ट फ्रेंड'
Jaya Bachchan and Ramola Bachchan relation: बच्चन परिवार बॉलीवुड में काफी मशहूर है और ज्यादातर लोग बच्चन परिवार के हर एक फैमिल मेंबर्स के बारे में जानते ही है। मगर बच्चन फैमिली के कई ऐसे मेंबर्स है जिनके बारे में अभी भी बहुत से लोग नहीं जानते है। उन्हीं में से एक है जया बच्चन की देवरानी रमोला बच्चन। रमोला, अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन पत्नी हैं।
वैसे तो रमोला बच्चन लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी ऐसी है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएंगे। दिलचस्प बात तो ये है कि अजिताभ से शादी करने से पहले वो उन्हें राखी बांधती थीं। यानी वो अजिताभ को अपना भाई मानती थी। आइए जानते है रमोला बच्चन के बारे में...

कौन है रमोला बच्चन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमोला बच्चन पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और उन्होंने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। इसके अलावा, वह एक कारोबारी महिला हैं जो अपनी कंपनी, रमोला बच्चन कॉन्सेप्ट्स के माध्यम से फैशन इवेंट आयोजित करती हैं। वे एक फैशन लेबल की भी मालिक हैं।
फैमिली के साथ कैसे हैं रिश्ते?
रमोला और अजिताभ की तीन बेटियां हैं नीलिमा, नम्रता और नैना। नैना की शादी अभिनेता कुणाल कपूर से हुई है, जबकि नम्रता एक पेंटर हैं। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम भीम है। इन रिलेशन्स के चलते रमोला ऐश्वर्या राय की मौसी हैं।
अमिताभ से दोस्ती
रमोला बच्चन आज अमिताभ बच्चन की भाभी हैं, मगर परिवार बनने से पहले रमोला अमिताभ बच्चन की दोस्त थीं। उन दिनों अमिताभ बच्चन कोलकाता में एक शिपिंग कंपनी में काम करते थे। 2002 में 'रेडिफ' को दिए गए एक इंटरव्यू में रमोला ने कहा था, 'मेरी और अमिताभ की दोस्ती काफी पुरानी है। तब न तो अमिताभ की शादी हुई थी और ना ही मेरी।'
रमोला ने कहा कि मैं और अमिताभ बहुत अच्चे दोस्त थे। इसके बाद अमिताभ ने मुझे अपने छोटे भाई अजिताभ से मिलवाया था। फिर अजिताभ और मेरी शादी हो गई। आपको बता दें कि जया और रमोला के बीच एक बार तनाव तब पैदा हुआ था जब 1987 में अमिताभ का नाम बोफोर्स घोटाले से जुड़ा था, जिसमें अजिताभ की कंपनी भी शामिल थी। हालांकि, समय के साथ उन्होंने अपने मतभेदों को सुलझा लिया।
लंदन में रहती हैं रमोला
अजिताभ और रमोला लंदन में रहते हैं, लेकिन कभी-कभार मुंबई आते हैं। मुंबई में रमोला जया बच्चन के साथ रहने के बजाय अपने अपार्टमेंट में रहती हैं। उन्होंने 'ईटाइम्स' से बातचीत में बताया कि वो सुविधा के चलते अपने घर पर रहना पसंद करती हैं। वहीं, जब अमिताभ अपने भाई अजिताभ से मिलने लंदन जाते हैं, तो वे उनके घर पर रहने के बजाय होटल में ठहरना पसंद करते हैं।
अमिताभ के साथ अजिताभ को बांधती थी राखी
हरिवंश राय बच्चन ने अपनी आत्मकथा 'इन द आफ्टरनून' में लिखा है कि रमोला की मुलाकात अमिताभ और अजिताभ दोनों से कोलकाता में कैसे हुई। चूंकि दोनों भाइयों की कोई बहन नहीं थी, इसलिए रमोला ने 1973 में अजिताभ से शादी करने से पहले दोनों को राखी बांधी।












Click it and Unblock the Notifications