अब जाकर सामने आई ऐश्वर्या और जया के रिश्ते में खटास की वजह! वायरल बयान ने खोल दिया बच्चन परिवार का राज
Jaya Bachchan interview: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम हमेशा से ही पावर कपल में गिना जाता रहा है। मगर कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। खबरे हैं कि कपल तलाक ले सकता है। इन्हीं खबरों के बीच हाल ही में जया बच्चन का एक इंटरव्यू भी चर्चा में है, जिसमें वे अपनी बहू ऐश्वर्या के बारे में कुछ बात करती दिख रही हैं।
अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों के बीच खबरें ये भी हैं कि ये रिश्ता एक्ट्रेस की ननद और सास श्वेता बच्चन और जया बच्चन की वजह से खराब हुआ है। अगर कपल का तलाक होता है तो परिवार में सबसे ज्यादा खुशी उन्हीं दोनों को होगी। हालांकि, ये सब बस कयास ही हैं। खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस बीच सास जया बच्चन का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी बहू के बारे में कुछ कहती दिख रही हैं।

जया बच्चन अपने पुराने इंटरव्यू में कहती सुनी जा सकती हैं कि उनकी बहू कितनी अच्छी है। जो इंटरव्यू जया बच्चन का वायरल हो रहा है, उसमें वो अपनी बहू ऐश्वर्या की तारीफ कर रही हैं। इस क्लिप में उन्होंने कहा था कि अच्छा लगता है जब वो पीछे खड़ी होकर सुनती है।
बताते चलें कि ये इंटरव्यू कॉफी विद करण के शो का है, जिसमें वे कह रही थीं कि कैसे ऐश्वर्या परिवार में घुलमिल गई हैं। उन्होंने ऐश्वर्या के व्यवहार के बारे में भी बात की थी। उन्होंने अपनी बहू की तारीफ करते हुए कहा कि वो काफी शांत और अच्छी हैं। परिवार में हर सदस्य का वे ख्याल रखती हैं। रिश्तों को भी अच्छी तरह समझती हैं।
जया ने आगे कहा कि वो कितनी बड़ी स्टार हैं मगर जब भी हम साथ में होते हैं तो मैंने उन्हें खुद को पुश करते हुए नहीं देखा है। उनकी यही क्वालिटी मुझे बहुत पसंद है। वो पीछे खड़ी रहती हैं और शांत रहती हैं। सुनती हैं और सबसे अच्छी बात है कि वो आसानी में हर माहौल में फिट हो जाती हैं।
मगर अब काफी समय से ऐश्वर्या अपनी सास के साथ भी नजर नहीं आतीं। ऐश्वर्या के अभिषेक संग रिश्ते के साथ-साथ सास जया बच्चन संग भी खराब रिश्ते को लेकर अकसर खबरें सामने आती रहती हैं। अंबानी परिवार के फंक्शन में भी ऐश्वर्या बेटी के साथ अलग नजर आई थीं बल्कि पूरा बच्चन परिवार अलग से इस फंक्शन में पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications