'जया अमिताभ बच्चन' कहने पर संसद में भड़कीं जया बच्चन, गुस्से में बोलीं- 'हमारा कोई अस्तित्व नहीं'

Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने उन्हें 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' बुलाया तो वह भड़क गईं।

ये वीडियो 29 जुलाई का है, जब जया बच्चन राज्यसभा में आग बबूला हो गईं। दरअसल, राज्यसभा में दिल्ली में हुए कोचिंग सेंटर हादसे का जिक्र करते हुए हरिवंश नारायण सिंह ने जया बच्चन को 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' कहकर संबोधित किया तो उन्हें गुस्सा आ गया।

Jaya Bachchan

जया बच्चन ने बुलाने पर 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' पर कहा कि, ''सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी हो जाता। ये जो हैं कुछ नया तरीका है कि महिलाएं अपने पति के नाम से जानी जाए। उनका खुद कोई अस्तित्व नहीं है। उनकी जीवन में कोई भी उपलब्धि ही नहीं है, या अपने में और अस्तित्व नहीं है। ये जो नया शुरू हुआ है, मैं बस...।''

इसके बाद जया बच्चन ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को लेकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, 'किसी ने उन बच्चों के परिवार वालों के बारे में बात नहीं की जो कि बेहद दुख की बात है। उन पर क्या गुजरी होगी। हर कोई इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रहा है। जो कि पूरी तरह से गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए।'

जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। फैंस लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन के साथ नाम ना जोड़ने पर नाराजागी जाहिर की। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि महिलाओं की भी अपनी पहचान होनी चाहिए और जया इस मामले में कई से भी गलत नहीं हैं। क्योंकि शादी से पहले ही वो एक बड़ी अभिनेत्री बन गईं थीं और उनकी अपनी एक पहचान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+