जया बच्चन ने संसद में सरेआम दिया था श्राप, क्या बहू ऐश्वर्या राय थीं इसकी वजह? क्या हुई थी बात

Jaya Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपने गुस्से को लेकर भी काफी फेमस हैं। वह कई बार सरेआम पैपराजी पर अपना गुस्सा उतारती नजर आती हैं। एक बार तो जया बच्चन संसद में भी बुरी तरह से भड़क गई थीं और उन्होंने वहां मौजूद एक नेता को श्राप दे दिया था। इसके बाद लोगों ने इस घटना को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जोड़कर देखा था।

जया बच्चन ने विपक्षी नेता को दिया था श्राप
जया बच्चन ने राज्यसभा में विपक्षी पार्टी के नेता को श्राप दिया था और कहा था कि आपके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से पनापा पेपर मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की थी। उस समय ऐश्वर्या राय की शादी अमिताभ और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी।

Jaya Bachchan

ऐश्वर्या राय से ईडी ने की थी पूछताछ
लोगों की मानें तो ईडी की पूछताछ के कारण जया बच्चन अपनी बहू से नाराज थीं और ऐसे में उन्होंने गुस्से में आकर राज्यसभा में विपक्षी पार्टी के नेता को श्राप दे दिया था। उस समय जया बच्चन ने सदन में कहा था कि उनके खिलाफ निजी टिप्पणी की गई है और ये बिल्कुल सही नहीं है।

जया बच्चन ने सदन में की थी ऐसी मांग
वहीं जया बच्चन से राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी ने कहा था कि वह पहले पता लगाएंगे कि उन पर क्या निजी टिप्पणी की गई थी और उसके बाद ही एक्शन लिया जाएगा। हालांकि जया बच्चन ने सदन में मांग की थी कि विपक्षी नेता पर कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

ऐश्वर्या राय और जया बच्चन का रिश्ता
आपको बता दें कि जया बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बार पहले भी कई तरह के सवाल उठते रहे हैं। कई बार ये कहा गया है कि जया बच्चन को अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी सही नहीं लगी थी। हालांकि इस बारे में किसी ने भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ऐश्वर्या के चलते जया बच्चन थीं परेशान
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि जया बच्चन के साथ राज्यसभा में जिस दिन ये घटना हुई थी, उस दिन वह काफी परेशान थीं क्योंकि इसी दिन उनकी बहू ऐश्वर्या राय से ईडी पनामा पेपर मामले में पूछताछ कर रही थी। ऐसे में जया बच्चन ने अपनी बहू का गुस्सा विपक्षी नेता पर उतार दिया था। हालांकि इस बात को पुष्टि नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+