'अमिताभ बच्चन को गिफ्ट देना नहीं आता, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं....', पति के तोहफे को लेकर भड़कीं जया बच्चन
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन ने गत 3 जून 2024 (सोमवार) को ही अपनी शादी की 51वीं सालगिरह मनाई है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को बी टाउन के पावर कपल्स में से एक माना जाता है।
जया बच्चन का गुस्सैल स्वभाव
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जहां अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं वहीं उनकी पत्नी जया बच्चन अपने गुस्सैल बर्ताव के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं। जया बच्चन अक्सर पैपराजी पर अपना गुस्सा निकालती नजर आती हैं जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं।

5 घंटे ड्राइव कर जया बच्चन से मिलने पहुंचे थे बिग बी
जया बच्चन ने 'टू बी ऑर नॉट टू बीः अमिताभ बच्चन' किताब में अमिताभ बच्चन को लेकर कई मजेदार किस्से बताए हैं। इनमें से एक किस्सा ऐसा भी है जब अमिताभ बच्चन करीब 5 घंटे कार चलाकर जया बच्चन से मिलने के लिए पहुंचे थे।
अमिताभ बच्चन का खास गिफ्ट
जया बच्चन ने उस किताब में खुलासा किया है कि उन्हें अमिताभ बच्चन की कौन सी बात दिल को छू गई थी और कौन सा गिफ्ट आज तक पसंद नहीं आया है। जया बच्चन ने बताया कि जब वह एफटीआईआई में पढ़ती थीं और उनका कॉन्वोकेशन था, तब बिग बी 5 घंटे गाड़ी चलाकर जया बच्चन से मिलने पहुंचे थे।
महंगी और भारी कांजीवरम साड़ियां
किताब में ये भी लिखा है कि अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन को महंगी और भारी कांजीवरम साड़ियां भी गिफ्ट करते थे। जया बच्चन ने बताया था कि अमिताभ बच्चन उन्हें ज्यादातर सफेद और बैंगनी रंग की साड़िया गिफ्ट करते है जो कि उन पर बिल्कुल सूट नहीं करता है।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की फिल्में
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के बीच प्यार भी काम करने के दौरान ही शुरू हुआ था। हालांकि दोनों ने कुछ साल डेट करेन के बाद ही शादी करने का फैसला कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications