ऐश्वर्या से खटपट की खबरों के बीच जया-श्वेता में हुई बहस, नातिन के पास कैमरे के सामने ही कही ये बात
बच्चन परिवार बीते कुछ समय से सुर्खियों में है। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर अमिताभ की नातिन नव्या नंदा का शो भी चर्चा में रहता है। इस शो में तीन जनरेशन यानी जया, उनकी बेटी और उनकी नातिन गॉसिपिंग करती नजर आती हैं। इस बार भी शो चर्चा में है, जिसके एपिसोड में जया बच्चन और उनकी बेटी के बीच बहस होती दिखी।
हाल ही में नव्या नंदा ने अपने शो के अपकमिंग एपिसोड की कुछ झलकियां फैंस को दिखाईं। अपकमिंग पॉडकास्ट में बात उम्र और एक्सपीरियंस पर होगी। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तीनों साथ बैठी बातें करती दिख रही हैं।

नव्या ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि जिंदगी में आप जितनी गलतियां करोगे, उतना सीखोगे? इसके बाद श्वेता बोल पड़ती हैं कि बच्चों को गलतियां करने दो। जया ने कहा कि एक्सपीरियंस तब काम आता है जब पेचीदा स्थिति को सुलझाने की कोशिश करते हो।
इसके बाद श्वेता ने नव्या की आदतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे बिना सांस लिए सीधे बोलने लगती हैं। ना कोई मोड्यूलेशन ना कोमा और ना ही कोई फुल स्टॉप।
नव्या ने मां को जवाब देते हुए कहा कि उनकी मां सीधे ऑर्डर देते हुए बात करती हैं और फिर जया बच्चन भी अपनी नातिन से सहमति जताती हैं। मगर श्वेता इस बात को मानने से साफतौर पर इंकार कर देती हैं। जया कहती हैं कि तुम बात को सुनो, हमें एक्सपीरियंस है।
फिर नव्या अपने फैंस को बताती हैं कि इस बारे में बात करने के लिए अभी काफी कुछ है। नव्या के पॉडकास्ट के अपकमिंग एपिसोड का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई देखना चाहता है कि मां और नानी के साथ नव्या कैसा बॉन्ड शेयर करती हैं। फिलहाल नव्या के इस क्लिप पर लोग खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications