Jawan Review: ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है शाहरुख खान की 'जवान', लोगों ने फिल्म को कहा मास्टरपीस

Jawan Twitter Review: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान एक बार फिर से अपनी फिल्म 'जवान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड्स बनाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' अपने फर्स्ट डे फर्स्ट शो से ही सिनेमाघरों में धूम मचाने में लगी हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ही ये बात साबित कर दी थी कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

ओपनिंग डे पर ही कमाल कर सकती है 'जवान'
आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' आज 7 सितंबर 2023 को थिएटरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर सुबह के पहले शो से ही भारी भीड़ जुटी हुई है। इसी के साथ जबरदस्त तहलका मचने की भी तैयारी हो गई है। खबर है कि देश के कई शहरों में फिल्म 'जवान' का पहला शो सुबह 5 बजे ही रखा गया था। फिल्म 'जवान' ने ऐसी छप्पड़फाड़ एडवांस बुकिंग की है कि पहले ही दिन ओपनिंग पर ये मूवी कई बड़ी फिल्मों को एक ही झटके में धराशायी कर सकती है।

jawan

'जवान' को लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रिव्यू
इस समय लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्म का मजा ले रहे हैं और 'जवान' को लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रिव्यू भी देने में जुट गए हैं। ट्विटर पर सुबह से ही 'जवान' को लेकर लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। हालांकि, पिछले काफी समय से ट्विटर पर 'जवान' को लेकर चर्चा जारी थी।

ट्रेंड हो रहे हैं 'जवान' के शाहरुख खान
औइस समय ट्विटर पर #JawanTsunami, #JawanFirstDayFirstShow, #JawanAdvanceBookings, #ShahRuhKhan, #Atlee जैसे कई हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं। अब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो इसके रिव्यू की भी जबरदस्त चर्चाएं हो रही है। लोग लगातार ट्विटर पर 'जवान' की झलकियां दिखा रहे हैं और अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। इसी के साथ शाहरुख खान भी ट्विटर पर खूब ट्रेंड हो रहे हैं।

'जवान' को लेकर ट्विटर पर हो रही है ऐसी बात
कई लोगों ने ट्विटर पर फिल्म 'जवान' के लिए लिखा है कि ये मूवी नहीं आग है आग। ये फिल्म किसी भी बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी को अपनी आग से जला सकती है। वहीं शाहरुख खान के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा है- सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। वहीं एक यूजर ने लिखा- शाहरुख खान के लिए पागल हैं लोग, वर्ना इतनी सुबह फिल्म देखने कौन जाता है। एक और यूजर ने ट्विटर पर लिखा है- ये फिल्म आग है, एटली की ये फिल्म सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ डालेगी।

पहले ही दिन फिल्म कमा सकती है 85 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग सा क्रेज नजर आ रहा है। सिनमाघरों के बाहर लोग शाहरुख खान के पोस्टर के साथ श्रीकृष्ण की तस्वीर और दही-हांडी लेकर भी दिखाई दिए। लोगों ने थिएटरों के बाहर भी दही-हांडी क उत्सव मनाया। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म 'जवान' देश भर में पहले दिन 85 से 90 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+