Jawan: 'जवान' का नया रोमांटिक गाना 'चलेया' हुआ रिलीज, नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आए शाहरुख खान

Jawan Chaleya Song Out: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। वहीं लोग भी फिल्म का प्रीव्यू देखने के बाद से इस मूवी के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रीव्यू में शाहरुख खान के अलग-अलग लुक को देख लोग हैरान हो गए थे। वहीं इस फिल्म में शाहरुख खान ने जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दिए हैं। फिल्म 'जवान' के 'जिंदा बंदा' गाने ने रिलीज होते ही लोगों में जोश भर दिया था। वहीं अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का नया गाना रिलीज हो गया है।

फिल्म 'जवान' का नया गाना 'चलेया' गाना रिलीज
फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ाते हुए अब फिल्म 'जवान' के मेकर्स ने मूवी का नया रोमांटिक ट्रैक आज रिलीज कर दिया है। 'चलेया' नाम का ये रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए गाने में चार साल बाद शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज लोगों को देखने को मिल रहा है।

jawan

रोमांटिक अंदाज में नजर आए शाहरुख खान
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्म 'जवान' का नया गाना 'चलेया' दिल को छूने वाला रोमांटिक नंबर है। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान और नयनतारा इस गाने में पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में शाहरुख खान कलरफुल आउटफिट में अपने हाथ फैलाने वाले आइकॉनिक पोज के साथ रोमांस का मैजिक चला रहे हैं। वहीं नयनतारा का खूबसूरत अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

शाहरुख खान ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर गाने का वीडियो शेयर किया है। इस गाने को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इश्क हो बेहिसाब सा, बेपरवाह, बेहद सा, कुछ ऐसा है जवान का प्यार। आपको बता दें कि लंबे समय पर इस तरह के रोमांटिक गाने में शाहरुख खान का बॉयफ्रेंड वाला प्यारभरा अंदाज नजर आ रहा है जो कि लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 'जवान'
'चलेया' गाने को दो और भाषाओं, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली हैं और इस मूवी को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+