Jawan: शाहरुख खान की पाकिस्तानी महिला फैन के साथ थिएटर के अंदर हुई ये घटना, वापस मांगे पैसे और फिर.....
Shah Rukh Khan Pakistani Female Fan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर तरफ उनकी फिल्म 'जवान' की ही चर्चा हो रही है। लोगों में उनकी इस फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ साथ ये फिल्म क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आई है। लोग फिल्म की कहानी के साथ साथ शाहरुख खान की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ने 5 दिनों में ही 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। भारत की तरह ही विदेश में भी फैंस पर 'जवान' का जादू चल चुका है लेकिन लंदन में रहने वाली किंग खान की एक पाकिस्तानी फीमेल फैन के साथ थिएटर में जो हुआ वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान की पाकिस्तानी फीमेल फैन
आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये फीमेल फैन पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं लेकिन इस समय वह लंदन में रहती हैं। शाहरुख खान की वह पाकिस्तानी फीमेल फैन एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर तगड़े फॉलोअर्स हैं। उस फीमेल फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उसने बताया है कि वह शाहरुख खान की 'जवान' देखने के लिए कितनी उत्साहित है।

लंदन के थिएटर में महिला फैन के साथ हुआ ये सब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस रील में पाकिस्तानी फीमेल फैन ने बताया है- लंदन में थिएटर वालों (व्यू सिनेमा) ने फिल्म का सेकंड पार्ट पहले चला दिया और एक घंटे 10 मिनट में ही मूवी खत्म कर दी। उसके बाद लिखा इंटरवल। हम लोग ये सोच रहे थे कि विलन मर गया, अब कैसे इंटरवल हो सकता है। फिर हमें पता चला कि थिएटर वालों ने पहला पार्ट चलाया ही नहीं, उन्होंने इंटरवल के बाद वाला पार्ट पहले ही दिखा दिया। हमने थिएटर वालों से पैसे वापस मांगे।
लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
शाहरुख खान की उस पाकिस्तानी फीमेल फैन ने सोशल मीडिया पर जैसे ही उस वीडियो को शेयर किया लोगों ने उस पर जमकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा है- सॉरी फील हो रहा है, लेकिन ये बहुत ही फनी है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो आपके साथ कॉमेडी हो गई। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- भारत में बनी बेहतरीन फिल्मों में से एक को बर्बाद करने के लिए उन पर मुकदमा कर दो, उसने रिफंड भी मांगो।
7 सितंबर को रिलीज हुई थी 'जवान'
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है और कई नए रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। इस फिल्म को हिंदी, तामिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर एटली ने अपनी इस फिल्म को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications