Jawan BO Collection: 'जवान' ने 9वें दिन बनाए ये जबर रिकॉर्ड्स, यूं किया 400 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें कमाई

Jawan Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही लगातार छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने न सिर्फ कई नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं बल्कि कई रिकॉर्ड्स तोड़े भी हैं। जहां फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को फिल्म ने सिंगल डे पर ही 80 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली थी। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखी गई लेकिन इसका जलवा जारी है। रिलीज के 9वें दिन तो फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है।

'जवान' की 9वें दिन की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' ने रिलीज के 9वें दिन 20 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की 9 दिनों की कुल कमाई अब 409.88 करोड़ रुपये हो गई है। जवान अब बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने केवल 9 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ये रिकॉर्ड बना लिया है।

jawan

'जवान' ने तोड़े कई रिकॉर्ड
इसी के साथ फिल्म 'जवान' ने 'पठान' और 'गदर 2' जैसी मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' ने 12 दिनों में 414.50 करोड़ कमाए थे। वहीं सनी देओल की 'गदर 2' को भी 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 12 दिन लगे गए थे।

सबसे तेजी से की 400 करोड़ क्लब में एंट्री
प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' को 400.30 करोड़ रुपये कमाने में 15 दिन लगे थे और यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' को 401.80 करोड़ रुपये कमाने में 23 दिन लग गए थे। ऐसे में किंग खान की 'जवान' सबसे तेजी से 400 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म बन गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+