Javed Akhtar ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'यह दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव है'
Javed Akhtar On Ram Mandir: हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर बॉलीवुड और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने एक इवेंट के दौरान आयोध्या राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया।
बीते कुछ समय से जावेद अख्तर लगातार राम मंदिर निर्माण पर दिए बयानों की वजह से लाइमलाइट में हैं। बता दें कि, जावेद हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित हुए अजंता- एलोरा फेस्टिवल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर काफी कुछ कहा। जावेद ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा, 'राम मंदिर के निर्माण से किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए'।

जावेद अख्तर ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'जब सुप्रीम कोर्ट ने ही फैसला दिया है कि अयोध्या में मंदिर बनना चाहिए फिर इस पर हंगामा करने का कोई मतलब नहीं बनता। यह हम सभी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव है और मुझे लगता है कि इसका जश्न मनाने में कोई बुराई नहीं है।'
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर ने राम मंदिर पर बयान दिया। उन्होंने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'राम और सीता केवल हिंदू देवी-देवता नहीं हैं बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत है. हालांकि मैं नास्तिक हूं, फिर भी मैं राम और सीता को इस देश की सम्पत्ति मानता हूं और इसीलिए मैं यहां आया हूं। मुझे गर्व है मेरा जन्म राम-जीता की भूमि पर हुआ है।'
राम मंदिर के अलावा जावेद अख्तर ने फिल्म एनिमल का बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे 'तू मेरे जूते चाट', अगर एक आदमी कहे 'इस औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराबी है?" ऐसी फिल्म सुपरहिट हो जाए तो ये हम सबके लिए काफी खतरनाक बात है।'












Click it and Unblock the Notifications