होटल की 22वीं मंजिल से गिरकर एक्ट्रेस की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

टोक्यो, 21 दिसंबर: जापान की मशहूर अभिनेत्री स्याका कंडा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। स्याका 35 साल की थीं। जापानी अभिनेत्री और गायिका स्याका जापान के उत्तरी होक्काइडो आइसलैंड में एक होटल में ठहरी हुई थीं। शनिवार को होटल के 22वें माले से वो गिर गईं, ऊंचाई से गिरने से लगी चोट से उनकी मौत हो गई। स्याका की मौत आत्महत्या है, हादसा है या फिर हत्या, इसको लेकर अभी साफ नहीं हो सका है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री की मौत ऊंचाई से गिरने की वजह से हुई है। उनको होटल में खून से लथपथ हालत में पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर ही रही है, लेकिन इसके पीछे किसी साजिश से भी पुलिस ने इनकार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि किन हालात में स्याका नीचें गिरीं और उनके पास कौन था, इसकी जांच की रही है।

 रात में हुआ हादसा

रात में हुआ हादसा

कंडा की वेबसाइट पर कहा गया है, स्याका का 18 दिसंबर, 2021 को रात 9:40 बजे निधन हो गया है। हमें समर्थन देने वाले सभी प्रशंसकों और चाहने लोगों को इस तरह की खबर देने के लिए हमें बहुत खेद है। हम अभी भी उनके निधन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हम वर्तमान में स्थिति की जांच कर रहे हैं।

 इन किरदारों के लिए जाना जाता है स्याका को

इन किरदारों के लिए जाना जाता है स्याका को

स्याका कंडा को डिज्नी फ्रोजन में अन्ना के किरदार को जापानी डब के लिए खूब पहचान मिली। वह कंडा मसाकी और प्रसिद्ध गायक-अभिनेता मत्सुदा सेको की बेटी थीं। उनको शनिवार को साप्पोरो थिएटर में संगीतमय माई फेयर लेडी में मुख्य भूमिका निभानी थी। प्रोडक्शन कंपनी ने कहा कि वह शुक्रवार को रिहर्सल में थीं लेकिन शनिवार को उनके साथ ये दुखद हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+