Janmashtami Special: दो बार शादी, 4 बच्चों के पिता, फिर भी तन्हा जीने को मजबूर महाभारत का ये 'कृष्ण'
Mahabharata Lord Krishna Nitish Bharadwaj Story: आज पूरे देश में 'जनमाष्टमी' का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है, जगह-जगह झांकियां सजी हैं तो कहीं नाट्य मंचन हो रहा है।
भगवान श्रीकृष्ण का मोहक रूप हर किसी के मन में बसा है। आपको बता दें कि यूं तो टीवी और फिल्मों में बहुत सारे कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका अदा की है।

लेकिन बीआर चोपड़ा निर्मित 'महाभारत' शो में एक्टर नीतीश कुमार ने जिस तरह से भगवान के रोल को प्ले किया वैसा आज तक कोई नहीं कर पाया।
'महाभारत' शो से लोगों के दिलों में बनाई जगह
अपनी मधुर मुस्कान से पूरे देश को अपना दीवाना बनाने वाले नीतीश कुमार मराठी फिल्मों और रंगमंच के काफी लोकप्रिय कलाकार रहे हैं लेकिन 'महाभारत' शो ने उन्हें लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया।
असल लाइफ में काफी तन्हा, दुखी और परेशान हैं नीतीश
आज भी भगवान श्रीकृष्ण के रूप में जेहन में सबसे पहली तस्वीर नीतीश भारद्वाज की ही आती है लेकिन पर्दे पर जबरदस्त सुर्खिया बटोरने वाला ये कलाकार असल लाइफ में काफी तन्हा, दुखी और परेशान है। इस बात का खुलासा कुछ वक्त पहले महाभारत के इस 'कृष्ण' ने अपने एक इंटरव्यू में ही किया था।
नीतीश भारद्वाज ने दो बार शादी की, वो चार बच्चों के पिता हैं
आपको बता दें कि नीतीश भारद्वाज ने दो बार शादी की और वो चार बच्चों के पिता भी हैं लेकिन असल लाइफ में उनका परिवार उनके साथ नहीं है।
पहली शादी मोनिशा पाटिल से की थी
मालूम हो कि 2 जून 1963 को मुंबई ( महाराष्ट्र) में जन्मे नीतीश कुमार ने साल 1991 में मशहूर पत्रिका 'फेमिना' की तत्कालीन संपादक विमला पाटिल की बेटी मोनिशा पाटिल से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उन्हें दो बच्चे एक पुत्री और एक पुत्र (अरुश और सायली) हैं। लेकिन साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया, आज तक इस तलाक की वजह साफ नहीं हैं।
आईएएस अधिकारी से की दूसरी शादी लेकिन...
इस शादी के टूटने से एक्टर को काफी धक्का लगा था लेकिन इसके बाद भारद्वाज ने 2009 में मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी (1992 बैच) स्मिता गेट से शादी की जिससे उनको जुड़वां बेटियां हैं लेकिन सितंबर 2019 में यह जोड़ा अलग हो गया, जिसकी पुष्टि जनवरी 2022 में हुई और कुछ वक्त पहले नीतीश ने अपने इस टूटे रिश्ते का सच एक चैनल पर बयां किया था।
पत्नी स्मिता बेटियों से मिलने नहीं देती हैं: नीतीश भारद्वाज
उन्होंने कहा था कि 'उनकी पत्नी स्मिता उन्हें उनके बेटियों से मिलने नहीं देती हैं। उनकी बेटियां उनसे घृणा करती हैं। वो उन लोगों के लिए बस एक एटीएम कार्ड है। वो अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं लेकिन उनकी बीवी उनके खिलाफ बच्चों में जहर भरती रहती हैं।'
'नीतीश के सारे आरोप गलत और बेबुनियाद हैं'
हालांकि इस खबर के सामने आने के कुछ दिनों बाद स्मिता गेट ने बयान दिया था कि 'नीतीश के सारे आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।'
1996 के चुनाव में दिग्गज इंदर सिंह नामधारी को हराया
आपको बता दें कि भारद्वाज राजनीति में भी भाग्य अजमा चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में संसदीय चुनाव लड़ा था और साल 1996 के चुनाव में दिग्गज इंदर सिंह नामधारी को हराकर जमशेदपुर से संसद पहुंचे थे।
बहुत सारे लोकप्रिय शो और फिल्मों में काम किया
लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की वजह से सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। महाभारत के अलावा नीतीश त्रिशाग्नि, ज्ञान गंधर्वन, विष्णु पुराण और पितृरूण जैसे शो में नजर आ चुके हैं। । वे 'मोहनजो दारो' और 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं ।












Click it and Unblock the Notifications