NTR 30: बर्थडे पर जाह्नवी ने फैंस को दिया सरप्राइज, जल्द ही जूनियर NTR संग जमने वाली है जोड़ी

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी अपकमिंग तेलुगू फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- आखिरकार ये हो रहा है। मेरे पसंदीदा एनटीआर के साथ सेट पर जाने का इंतजार मैं अब और नहीं कर सकती।

jahnvi Kapoor

NTR 30: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस के अपडेट्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब हाल ही में अभिनेत्री अपने बड़े तेलुगू डेब्यू के लिए तैयार हैं, जिसमें वे जूनियर एनटीआर संग नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट का डायरेक्शन कोराताला शिव करने जा रहे हैं। सोमवार को अपने 26वें बर्थडे पर जाह्नवी ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस चट्टानों पर बैठी नजर आ रही हैं। पीछे मुड़कर जाह्नवी स्माइल कर रही हैं। पिंक और ब्लू ट्रेडिशनल में जाह्नवी को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

पोस्ट को कैप्शन देते हुए जाह्नवी ने लिखा- आखिरकार ये हो रहा है। मेरे पसंदीदा एनटीआर के साथ सेट पर जाने का इंतजार मैं अब और नहीं कर सकती। पोस्ट पर कई लोगों ने अपने रिएक्शन दिए हैं। फिल्म के पोस्टर में जाह्नवी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। नेटिजन्स भी एक्ट्रेस की इस अपकमिंग फिल्म और उनके तेलूगू डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने का कि मैं इंतजार नहीं कर सकता।

एक और ने कहा कि ये बहुत ही शानदार है। वहीं कई लोगों ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए जाह्नवी को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दी हैं। कईयों ने एक्ट्रेस के तेलूगू डेब्यू को लेकर उन्हें बधाई भी दी। लोग जाह्नवी की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि जनता गैराज के बाद जूनियर एनटीआर कोराताला शिवा के साथ एक बार फिर एनटीआर 30 के लिए जुड़ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के महीने के अंत में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अगले महीने इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

ट्विटर पर भी एनटीआर आर्ट्स ने पोस्ट शेयर किया और कैप्शन देते हुए लिखा कि वो एनटीआर 30 की भयंकर दुनिया से तूफान में शांत है। जन्मदिन मुबारक हो जाह्नवीकपूर। बाकी कलाकारों और अन्य कास्ट की घोषणा की जानी अभी बाकी है।

जब से इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा हुई, तभी से फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े अपडेट्स की मांग कर रहे हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर ने फैंस से अनुरोध किया कि वे हर समय अपडेट्स ना मांगें क्योंकि ये बहुत सारे लोगों पर दबाव डालता है। अपने भाई कल्याण राम की हालिया रिलीज एमिगोज के प्री रिलीज इवेंट में बात करते हुए एनटीआर ने अपने फैंस से कहा कि वे हर वक्त अपडेट की मांग ना करें।

बताते चलें कि जाह्नवी कपूर को आखिरी बार सर्वाइकल थ्रिलर फिल्म मिली में देखा गया था। इस फिल्म का डायरेक्शन मथुकुट्टी जेवियर ने किया था। फिल्म में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी अहम भूमिकाओं में थे। अब फैंस जाह्नवी कपूर को डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म बवाल में वरुण धवन के साथ देखेंगे। एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में अभी राजकुमार राव के साथ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी है। इस फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+