'शरीर नहीं दिखाना था, मैं शर्मसार हूं', सरेआम ये क्या बोल गईं Janhvi Kapoor? कहा- शर्मिंदगी के साथ जीना पड़ेगा

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) में निभाए गए किरदार को लेकर जबरदस्त चर्चा हुई थी। फिल्म में उनके लुक और किरदार को पर्दे पर पेश करने के तरीके पर दर्शकों ने सवाल उठाए थे। कई लोगों का आरोप था कि कहानी और किरदार की पर्सनैलिटी को उभारने के बजाय उनके शरीर को जरूरत से ज्यादा दिखाया गया। विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

जाह्नवी कपूर का बयान हो रहा है वायरल
अब जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' (Koffee with Karan 9) में इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है। वरुण धवन के साथ शो में पहुंचीं एक्ट्रेस ने माना कि फिल्म में उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफाई किया गया था। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ चीजों को लेकर अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए थी। जाह्नवी कपूर के मुताबिक इस अनुभव ने उन्हें काफी प्रभावित किया और उन्हें इस बात का अफसोस रहेगा कि पर्दे पर उनके किरदार को किस तरह दिखाया गया।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर ने कहा- 'पेड्डी' में हुआ जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफिकेशन

-शो के दौरान करण जौहर ने जाह्नवी कपूर से फिल्म 'पेड्डी' को लेकर हुए विवाद और उस पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में सवाल किया। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म से जुड़े कई लोगों ने मेहनत की थी इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि सामने आई आलोचनाओं पर किस तरह प्रतिक्रिया दें। हालांकि उन्हें इस बात की चिंता थी कि कहानी को पेश करने का तरीका समाज पर किस तरह का असर डाल सकता है।

-जाह्नवी कपूर ने स्वीकार किया कि फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह दिखाया गया, वह समस्यापूर्ण था। उनके मुताबिक किरदार का जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफिकेशन हुआ और कहानी के कुछ हिस्सों को लेकर भी गंभीर सवाल उठे। एक्ट्रेस ने कहा कि इस पूरे अनुभव से जुड़ी शर्मिंदगी उनके साथ हमेशा रहेगी।

-एक्ट्रेस ने ये भी माना कि वह शूटिंग के दौरान ज्यादा सतर्क हो सकती थीं और कुछ फैसलों पर सवाल उठा सकती थीं। जाह्नवी कपूर ने कहा कि अब वह यही सुनिश्चित करना चाहती हैं कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।

'मुझे खुद को और सतर्क रखना चाहिए था'

-जाह्नवी कपूर ने बातचीत के दौरान ये भी बताया था कि विवाद सामने आने के बाद उन्होंने खुद को काफी दोष दिया। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें लगता है कि शूटिंग के दौरान उन्हें अपने किरदार और उसे पर्दे पर पेश करने के तरीके को लेकर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी। जाह्नवी ने कहा- मुझे ज्यादा बॉडी एक्सपोज करने पर आपत्ति जतानी चाहिए थी पर मैंने ऐसा नहीं किया, मैं शर्मसार हूं।

-हालांकि उन्होंने फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया। जाह्नवी कपूर ने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बार कलाकारों को शूटिंग से पहले पूरी तरह तैयार स्क्रिप्ट नहीं मिलती और कैमरा एंगल जैसी चीजों की जानकारी भी सीमित होती है। ऐसे में कलाकारों के लिए हर सीन के अंतिम रूप का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता।

-एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अपनी स्थिति और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कुछ मामलों में ज्यादा मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए थी। उन्होंने इस अनुभव को अपने लिए अपमानजनक बताया। हालांकि जाह्नवी कपूर को उम्मीद है कि इस विवाद से फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे लोग भी सबक लेंगे और भविष्य में किसी लीड एक्ट्रेस के किरदार को पर्दे पर पेश करते समय अधिक संवेदनशीलता बरतेंगे।

किस वजह से विवादों में आया जाह्नवी कपूर का किरदार?

-बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण (Ram Charan) मुख्य भूमिका में हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म में अचियम्मा का किरदार निभाया है, जो कहानी में राम चरण के किरदार की प्रेमिका है।

-फिल्म में जाह्नवी कपूर के लुक और उनके किरदार को दिखाने के तरीके पर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी। आलोचकों का कहना था कि अचियम्मा की शख्सियत, उसकी भावनाओं और कहानी में उसकी भूमिका को पर्याप्त अहमियत देने के बजाय उसके शरीर को केंद्र में रखा गया।

-इसके अलावा फिल्म के एक सीन को लेकर भी सवाल उठे थे। इस सीन में पेड्डी अचियम्मा के साथ रहने की इच्छा जताता है जबकि वह इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाती। बाद में बिजली जाने के दौरान पेड्डी उसे बिना उसकी सहमति के किस कर लेता है। इस सीन को लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने सहमति और महिलाओं के प्रति व्यवहार से जुड़े गंभीर सवाल उठाए।

-इसी आलोचना के बीच जाह्नवी कपूर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म में उनके किरदार को पेश करने के तरीके पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए था।

निर्देशक बुची बाबू सना ने भी मांगी थी माफी

-'पेड्डी' मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाएं तेज होने के बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स (X) हैंडल पर बयान जारी करते हुए कहा था कि महिलाओं के प्रति उनके मन में हमेशा सम्मान रहा है और किसी महिला किरदार को केवल एक वस्तु की तरह दिखाना या उसका अपमान करना उनका उद्देश्य नहीं था।

-निर्देशक ने दर्शकों की भावनाओं और उनकी ओर से उठाई गई चिंताओं को स्वीकार करते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।

-इस प्रतिक्रिया के बाद अब जाह्नवी कपूर का बयान सामने आना इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ले आया है। एक्ट्रेस ने जिस तरह अपनी जिम्मेदारी और शूटिंग के दौरान लिए गए फैसलों पर बात की है, उससे फिल्म में महिला किरदारों के चित्रण और कलाकारों की भूमिका को लेकर बहस फिर तेज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+