जाह्नवी कपूर को रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया ने किया इग्नोर! एक्ट्रेस से बनाई दूरी, फैंस बोले- 'ये पक्का चीट करेगा'

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि 3 मार्च को ये फंक्शन समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में सभी सितारे मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस बीच जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वे़डिंग फंक्शन में जाह्नवी कपूर ना सिर्फ अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची बल्कि उनके साथ छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। इस दौरान जाह्नवी और शिखर पहाड़िया एक दूसरे के काफी करीब नजर आए। जिसके बाद एक बार फिर कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गया।

janhvi Kapoor

वहीं फंक्शन खत्म होने के बाद अगले दिन 4 मार्च को दोनों जामनगर से मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान दोनों कभी एक दूसरे के करीब तो कभी एक दूसरे के दूर नजर आए। जब पैपराजी ने दोनों को पोज देने के लिए रोका तो शिखर पहाड़िया उनकी बात को इग्नोर कर आगे बढ़ गए वहीं जाह्नवी ने हमेशा की तरह स्माइल करते हुए पोज दिए।

जाह्नवी औऱ शिखर पहाड़िया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये जाह्नवी के साथ पोज भी नहीं दे रहा ये पक्का उसे धोखा देगा।' एक यूजर ने लिखा, 'दोनों साथ में अच्छे भी नहीं लगते।' वहीं कुछ फैंस ने जाह्नवी के लुक की जमकर तारीफ की।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए जामनगर पहुंचे तमाम बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। इस खास में फंक्शन में दिलजीत दोसांझ और पॉप स्टार रिहाना ने मंच पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+