जाह्नवी कपूर को लेकर इंटरनेट पर मचा बवाल, माधुरी दीक्षित से जुड़ा कनेक्शन, जानें क्या है मामला
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में फिल्म का पहला टीजर वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक देखने को मिली है।
ऑनलाइन विवाद में फंस गई हैं जाह्नवी कपूर
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर साउथ इंडियन गर्ल की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसी बीच जाह्नवी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वह एक ऑनलाइन विवाद में फंस गई हैं।

जाह्नवी कपूर का पोस्ट हुआ वायरल
दरअसल जाह्नवी कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर एक्ट्रेस ने उस रील को लाइक कर दिया है, जिसमें माधुरी दीक्षित की आलोचना की गई है।
माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की हुई तुलना
-सिर्फ इतना ही नहीं इस रील में माधुरी दीक्षित की तुलना जाह्नवी कपूर की मां दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से भी की गई है। ये रील इस समय इंटरनेट पर छाई हुई है। कहा जा रहा है कि इस रील को जाह्नवी कपूर ने लाइक कर दिया है। उनके ऐसा करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील में आप देख सकते हैं कि दो परफॉर्मेंस चल रही हैं। एक तरफ एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित फिल्म 'बेटा' के गाने पर डांस कर रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी फिल्म 'खुदा गवाह' के किरदार में नजर आ रही हैं।
-इस रील में दावा किया जा रहा है कि माधुरी दीक्षित को इस तरह के अश्लील स्टेप और कुछ न करने के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ श्रीदेवी फिल्म 'खुदा गवाह' में दो किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अच्छी एक्टिंग करने के बावजूद उन्हें अनदेखा कर दिया गया था।
जाह्नवी कपूर ने पोस्ट को किया लाइक
जैसे ही ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कुछ देर बाद रेडिट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया जिसमें दिखाया गया है कि जाह्नवी कपूर ने रील को लाइक किया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने एक्ट्रेस पर माधुरी दीक्षित की आलोचना करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
कई ऑनलाइन यूजर्स जाह्नवी कपूर पर माधुरी दीक्षित की अप्रत्यक्ष आलोचना करने और अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की विरासत को बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अब वह भी एल्गोरिदम कहानी लेकर आएंगी। वहीं एक शख्स ने इस बात का मजा लेते हुए लिखा है- जाह्नवी से गलती से लाइक बटन दब गया होगा।
जाह्नवी कपूर ने अब तक नहीं दिया कोई बयान
जाह्नवी कपूर ने इस वायरल पोस्ट पर लाइक करने को लेकर अब कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, स्क्रीनशॉट्स लगातार वायरल हो रहे हैं और रेडिट थ्रेड्स अटकलों से भर रहे हैं लेकिन जाह्नवी ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications