'मेरी एडल्ट साइट पर फोटो डाली' जब जाह्नवी कपूर की पैप्स ने ली गलत तस्वीरें, लड़के भी उड़ाते थे मजाक
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में एक बार फिर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच एक्ट्रेस ने करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान एक किस्सा साझा किया।
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ बातचीत की और एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह महज 12-13 की थीं तो पैपराजी ने उन्हें असहज महसूस कराया था।

जाह्नवी कपूर ने कहा कि, 'जब मैं 12-13 साल की थी तो मैं अपने माता-पिता के साथ इवेंट में गई थीं। जहां पैपराजी ने मेरी गलत तरीके से फोटोज ली थी। इसके बाद वही फोटोज पोर्न एडल्ट साइट पर पोस्ट कर दी गई थीं। उन तस्वीरों को देखकर स्कूल के लड़के भी मेरा मजाक उड़ाने लगते थे।'
जाह्नवी कपूर ने बताया कि उस समय वह इसकी वजह से काफी ज्यादा डर गई थीं। वह कहती हैं कि जब एक लड़की अपने तरीके से तैयार होती है तो उसपर काफी तरह के सवाल उठने लगते हैं। जाह्नवी कपूर का कहना है कि वह अब इन सब चीजों से काफी आगे बढ़ चुकी हैं। लेकिन ऐसी परिस्थिति से निकलना उनके लिए काफी ज्यादा अजीब था।
वहीं जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इस फिल्म का हाल में ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में जाह्नवी माही की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में जरीना वहाब, हिमांशु जयकर, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन शरन शर्मा ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications